फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Crime: Headless body of woman found on river bank, hands-feet also missing; Police preparing for DNA test

Bihar Crime: नदी किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथ-पैर भी गायब; पुलिस कर रही DNA जांच की तैयारी

Sun, 27 Jul 2025 05:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

Gaya Crime: पुलिस का कहना है कि घटना बेहद संवेदनशील है। फॉरेंसिक टीम से लेकर डॉग स्क्वॉड तक को लगाया गया है। शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन
Gaya Crime: Headless body of woman found on river bank, hands-feet also missing; Police preparing for DNA test
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अलीपुर थाना क्षेत्र के इटहोरी गांव के पास बहने वाली एक नदी से एक महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया। महिला का सिर, हाथ और पैर गायब होने के कारण मामला और भी रहस्यमय बन गया है। क्षत-विक्षत हालत में मिले शव को देखकर ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
घटना की जानकारी अलीपुर थाना अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने इटहोरी गांव स्थित डाक बाबा के पास नदी में एक शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल लूट के प्रयास में बदमाशों ने खींचा था; हादसे से मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। न सिर्फ सिर, बल्कि हाथ और पैर के कुछ हिस्से भी गायब थे, जिससे घटना किसी जघन्य हत्या या शव के साथ क्रूरता की ओर इशारा कर रही है।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने नदी के आसपास शव के अन्य हिस्सों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
 
पुलिस अब शव की शिनाख्त के लिए क्षेत्र में लापता महिलाओं की रिपोर्ट खंगाल रही है। वहीं DNA जांच के जरिए शव की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को नदी में फेंका गया है, जिससे पहचान न हो सके।

 
घटना के बाद गांव में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, कोई इसे अंधविश्वास से जुड़ी घटना बता रहा है, तो कोई व्यक्तिगत रंजिश या क्रूर अपराध की आशंका जता रहा है। हालांकि पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना के इस होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छह महिलाओं को मुक्त करवाया; जानिए पूरा मामला
 
अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि घटना बेहद संवेदनशील है। फॉरेंसिक टीम से लेकर डॉग स्क्वॉड तक को लगाया गया है। शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed