{"_id":"68860b78bf1b3a308500fb29","slug":"vaishali-news-youth-died-after-falling-from-train-miscreants-pulled-him-in-attempt-to-loot-mobile-bihar-crime-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल लूट के प्रयास में बदमाशों ने खींचा था; हादसे से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल लूट के प्रयास में बदमाशों ने खींचा था; हादसे से मचा कोहराम
Sun, 27 Jul 2025 04:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Jul 2025 04:50 PM IST
सार
Vaishali News: मृतक के भाई ने बताया कि ट्रेन जैसे ही जौहरी बाजार के पास पहुंची, कुछ बदमाशों ने अभिषेक का मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसका हाथ पकड़कर ट्रेन के बाहर खींच दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटना से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल लूट के प्रयास में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा बिदुपुर अक्षयवट राय रेलवे स्टेशन से सोनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार 18 वर्षीय अभिषेक कुमार के साथ हुआ, जो बहुआरा, बरांटी थाना क्षेत्र का रहने वाला था और बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
अभिषेक अपने पिता पंछी लाल सिंह के दो पुत्रों में बड़ा था। रविवार को वह अपने दोस्त के साथ हाजीपुर स्थित मौसी के घर से पटना जाने के लिए निकला था। ट्रेन में सवार होकर जब वह गंडक नदी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, अपराधी ने कहा- 24 घंटे में गोली मार दूंगा
विज्ञापन
बदमाशों ने खींचकर ट्रेन से गिराया, मौके पर ही हुई मौत
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के भाई ऋषि कुमार ने बताया कि ट्रेन जैसे ही जौहरी बाजार के पास पहुंची, कुछ बदमाशों ने अभिषेक का मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसका हाथ पकड़कर ट्रेन के बाहर खींच दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और बिजली के पोल से टकराकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों में मचा कोहराम, उठे सुरक्षा पर सवाल
अभिषेक की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रेलवे और पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि हाजीपुर-बछवारा रेलखंड और सोनपुर-पटना रेल मार्ग पर लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले भी कई यात्री इसी तरह के हादसे का शिकार हो चुके हैं, लेकिन रेल सुरक्षा बल (RPF) और GRP की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
यह भी पढ़ें- Crime: प्राचीन दुर्गा मंदिर में प्रतिमा से कीमती आभूषण चोरी; बाबा परमार्थ गिरी मंदिर की दान पेटी भी तोड़ी
पुलिस जुटी जांच में, बदमाशों की तलाश जारी
नगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रेल मार्ग पर अपराधियों की गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।