{"_id":"6886172fb3a17ffc55054d97","slug":"bihar-news-dirty-work-was-going-on-in-a-hotel-in-patna-police-freed-many-women-patna-police-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना के इस होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छह महिलाओं को मुक्त करवाया; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना के इस होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छह महिलाओं को मुक्त करवाया; जानिए पूरा मामला
Sun, 27 Jul 2025 05:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:40 PM IST
सार
Patna Police: पटना के पॉश इलाके के एक होटल में देह व्यापार का धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो वहां छापेमारी की गई। वहां का दृश्य देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दो नाबालिग समेत छह महिलाओं को वहां से मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन
पटना में देह व्यापार के रैकेट का खुलासा।
- फोटो : freepik
विस्तार
पटना शहर के कंकड़बाग इलाके के चिरैयाटाड़ पुल करबिगहिया स्थित कृष्णा होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने दो नाबालिग सहित छह महिलाओं को मुक्त करवाया गया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम का गठन किया और मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ कार्रवाई की।
देह व्यापार के धंधे में संलिप्तता पाई गई
पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग जिलों से रुपये का लालच देकर पटना में बुलाकर देह व्यापार के धंधे में शामिल किया जा रहा था। एएसपी अभिनव ने बताया कि करबिगहिया इलाके के होटलों में देह व्यापार की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद महिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान छह महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए कंकड़बाग थाना लाया गया है। पूछताछ में दो लड़कियां नाबालिग पाई गईं। सभी की देह व्यापार के धंधे में संलिप्तता पाई गई है। पुलिस को होटल में छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, अपराधी ने कहा- 24 घंटे में गोली मार दूंगा
विज्ञापन
रुपये का लालच देकर धंधे में शामिल कराया जा रहा था
महिलाओं ने बताया कि उन्हें रुपये का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया जा रहा था। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चंदन कुमार होटल के मैनेजर हैं। इसके अलावा एक अन्य होटल के मैनेजर और मालिक की भी संलिप्तता थी, जो सभी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि पिछले छह माह से इस होटल को लीज पर लेकर देह व्यापार चलाया जा रहा था। एजेंट के माध्यम से महिलाओं को रुपये का लालच देकर होटल में लाया जा रहा था। पुलिस द्वारा बरामद की गई महिलाओं ने बताया कि वह दो माह से इस होटल में आ रही थीं।