फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Bihar News: Disabled youth shot dead in chest in Gaya Bihar

Bihar News: गया में दुकानदार का मर्डर, दुकान पर बैठा था, इतनी सी बात पर अपराधियों ने सीने में मारी गोली

Sat, 12 Apr 2025 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि महुएत गांव में एक युवक को अपराधियों ने सीने में गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही

विज्ञापन
Gaya Bihar News: Disabled youth shot dead in chest in Gaya Bihar
अस्पताल में पुछताछ करती वजीरगंज थाने की पुलिस

विस्तार

बिहार के गया में हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं से आम लोगों से दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिन अज्ञात महिला की अर्धनग्न शव मिलने के मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक दिव्यांग युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के महुएत गांव की है। मृतक की पहचान महुएत गांव के रहने वाले स्व. दशरथ साव के 42 वर्षीय पुत्र सुमिन्द्र साव के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चिराग बोले- जंगलराज का भी क्राइम बुलेटिन जारी करें तेजस्वी यादव
विज्ञापन


गांव में ही दुकान चलाता था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के महुएत गांव में दिव्यांग युवक सुमिन्द्र साव अपने दुकान पर बैठा था। अचानक एक युवक हाथ में पिस्टल लहराते आया और दुकानदार युवक को सीने में गोली मार कर फरार हो गया। गोलीबारी की सूचना पर परिजन और गांव के लोग पहुंचे। खून से लथपथ युवक को आननफानन में पास के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने वजीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि, पुलिस ने दिव्यांग युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पुछताछ करती वजीरगंज थाने की पुलिस

अस्पताल में पुछताछ करती वजीरगंज थाने की पुलिस

 

किसी से दुश्मनी नहीं थी
इस संबंध में मृतक के बड़े भाई विनय साव ने बताया कि हमलोग छह भाई है। सबसे छोटा सुमिन्द्र साव था। दिव्यांग होने के कारण कोल्डड्रिंक का दुकान चलाता था। किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। गोली क्यों मारी गई? इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है।

गांजा पीने के लिए पैसा नहीं दिया था
इधर, गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के महुएत गांव में एक दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जांच पड़ताल के दौरान महुएत गांव के रहने वाला पुरूषोत्तम गोस्वामी ने घटना को अंजाम दिया है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि दुकानदार से गांजा पीने के लिए पैसा मांगे थे, पैसा देने से इंकार कर दिया। शाम के समय बिजली कटी हुई थी। उस दौरान दुकान पर जा कर गोली मार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed