फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chirag Paswan targeted Tejashwi Yadav: Lok Janshakti Party, Post Office, Hajipur

Bihar: चिराग बोले- जंगलराज का भी क्राइम बुलेटिन जारी करें तेजस्वी यादव, 1990 में जो बिहार से गए, वह नहीं लौटे

Sat, 12 Apr 2025 11:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Apr 2025 11:01 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार पर क्राइम बुलेटिन जारी कर हमला बोल रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटलवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को जंगलराज की भी याद दिलाई।

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan targeted Tejashwi Yadav: Lok Janshakti Party, Post Office, Hajipur
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर के कुतुबपुर में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में जब जंगल राज था, 1990 में जो लोग बिहार छोड़कर दूसरे देश में गए, वे वापस लौटकर नहीं आए। तेजस्वी यादव जो क्राइम का बुलेटिन जारी कर रहे हैं, उन्हें 1990 का भी बुलेटिन जारी करना चाहिए। उस समय हत्या, रेप सहित हर दिन अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

विज्ञापन


मिनी डाकघर खुल जाने से लोगों को सुविधा होगी
दरअसल, हाजीपुर के कुतुबपुर में स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यहां मिनी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे थे। चिराग पासवान ने इस अवसर पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। कहा कि अब गांव में ही मिनी डाकघर खुल जाने से लोगों को सुविधा होगी। नए मिनी डाकघर के खुलने से अब स्थानीय लोगों को डाक सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा। इससे उन्हें दूर के डाकघरों तक जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी योजनाओं को हाजीपुर में लाने का काम करूंगा
इस दौरान हाजीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जब मेरे पिता रामविलास पासवान हाजीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, उस समय जो भी केंद्र में योजनाएं चलाई जा रही थीं, सभी योजनाओं को हाजीपुर में लाया जाता था। ठीक उसी तरीके से आप लोगों ने हमें मौका दिया है, तो आने वाले अपने कार्यकाल के पांच साल तक सभी योजनाओं को हाजीपुर में लाने का काम करूंगा। इस दौरान डाक विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे। चिराग पासवान की आने की सूचना पर भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां चिराग पासवान को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मैंने मदद नहीं की होती तो नीतीश कुमार अब तक... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed