फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Politics overbridge will be built in Nawada to relieve traffic jams at a cost of Rs 174.43 crore.

Bihar Politics :  नवादा में जाम से मिलेगी मुक्ति, 174 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ओवरब्रिज; हुआ भूमि पूजन

Wed, 24 Sep 2025 05:55 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

Nawada News : नवादा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 174.43 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। बुधवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।
 

विज्ञापन
Bihar Politics overbridge will be built in Nawada to relieve traffic jams at a cost of Rs 174.43 crore.
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा शहर में जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है। वारसलीगंज-नवादा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 33/E पर अब रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस ओवरब्रिज का निर्माण मेसर्स बाबा हंस कंस्ट्रक्शन  प्राइवेट लिमिटेड पटना द्वारा किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित योजना का भूमि पूजन बुधवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। यह ओवरब्रिज 174.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Live CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य

विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाके में जाम की समस्या खत्म होगी
1090 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज सदर अस्पताल के पास हटिया मोड़ से शुरू होकर 3 नंबर बस स्टैंड के पास समाप्त होगा। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस आरओबी सहित दो योजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। उन्होंने कहा कि नवादा के विकास के लिए यहां के जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। सांसद विवेक ठाकुर ने इस मौके को नवादा के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग इस ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे, अब यह सपना साकार हो रहा है। ओवरब्रिज बन जाने से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में जाम की समस्या खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ओवरब्रिज न केवल नवादा बल्कि आसपास के इलाकों जैसे वारसलीगंज, जमुई, कौआकोल, रोह, रूपौ और झारखंड के देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत का माध्यम बनेगा। इस मौके पर नवादा सदर विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, एमएलसी अशोक कुमार सहित भाजपा, जदयू और लोजपा (रामविलास) के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से नवादा शहर के विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


ये भी पढ़ें- Cabinet Decisions: रेलवे के 10 लाख कर्मियों को दिवाली बोनस, बिहार के लिए ₹6 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed