फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election: Swami Avimukteshwarananda Saraswati reaches Jehanabad targets Rahul Gandhi and Yogi Adityanath

Bihar Election: जहानाबाद पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

Sat, 11 Oct 2025 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Oct 2025 04:33 PM IST
सार

Bihar Election: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन वहीं गौ माता की सबसे अधिक हत्या होती है। वहां के मुख्यमंत्री खुद को गौरक्षक बताते हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन
Bihar Election: Swami Avimukteshwarananda Saraswati reaches Jehanabad targets Rahul Gandhi and Yogi Adityanath
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को जहानाबाद पहुंचकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जनता से सिर्फ वोट लिया और उसका दुरुपयोग किया।

विज्ञापन

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शंकराचार्य ने कहा कि बिहार में चुनाव हो रहे हैं लेकिन राहुल गांधी कहां हैं, किसी को पता नहीं। अगर उन्हें बिहार और बिहारी जनता से सच में लगाव होता तो वे यहीं रहते, लेकिन फिलहाल वे बाहर हैं।

विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो प्रत्याशी गौमाता की सेवा करेगा और गौहत्या पर रोक लगाने में पहल करेगा, वही बिहार में राज करेगा। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में सभी सीटों पर वे प्रत्याशियों को समर्थन देंगे, लेकिन यह समर्थन नामांकन पत्र वैध होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; मायावती ने बिहार चुनाव में उतारा अपना पहला प्रत्याशी, उदय प्रताप सिंह को मिला करगहर से टिकट

भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन वहीं गौ माता की सबसे अधिक हत्या होती है। वहां के मुख्यमंत्री खुद को गौरक्षक बताते हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। यहां तक कि उनकी पार्टी का एक विधायक गौ मांस का बड़ा कारोबारी है।

उन्होंने दोहराया कि उनका कोई राजनीतिक दल या संगठन नहीं है। वे बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं और गौ माता की सेवा करने वाले प्रत्याशियों को ही अपना समर्थन देंगे। शंकराचार्य जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed