{"_id":"68ea1c565fffba0bae04b037","slug":"rohtas-bihar-news-bsp-fields-first-candidate-in-bihar-assembly-election-2025-bsp-news-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3506711-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: मायावती ने बिहार चुनाव में उतारा अपना पहला प्रत्याशी, उदय प्रताप सिंह को मिला करगहर से टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: मायावती ने बिहार चुनाव में उतारा अपना पहला प्रत्याशी, उदय प्रताप सिंह को मिला करगहर से टिकट
Sat, 11 Oct 2025 04:17 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 04:17 PM IST
सार
Bihar Election: करगहर के बीएसपी प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह जदयू के कद्दावर नेता रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय रामधनी सिंह के पुत्र हैं। रामधनी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी काफी करीबी माने जाते थे और इन्होंने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
टिकट लेते बीएसपी प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मायावती ने बहुजन समाज पार्टी से अपना पहला प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिले के करगहर विधानसभा से बीएसपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामधनी सिंह के बेटे उदय प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। इन्हें बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह नेशनल कोऑर्डिनेटर (राज्यसभा सदस्य) ने शनिवार को पटना में टिकट सौंप दिया है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के बेटे हैं उदय प्रताप
करगहर के बीएसपी प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह जदयू के कद्दावर नेता रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय रामधनी सिंह के पुत्र हैं। रामधनी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी काफी करीबी माने जाते थे और इन्होंने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
पढ़ें: दूसरी शादी के लिए पत्नी की जलाकर हत्या, घर के दरवाजे पर पड़ा था शव; छह साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
करगहर विधानसभा पटेल व ब्राह्मण बहुल क्षेत्र
करगहर विधानसभा क्षेत्र पटेल और ब्राह्मण बहुल इलाका माना जाता है। इस क्षेत्र में लगभग 60 हजार मतदाता पटेल समाज से आते हैं, इसके बाद ब्राह्मण एवं हरिजनों की आबादी है। दिलचस्प बात है कि उदय प्रताप सिंह भी पटेल जाति से हैं और जातीय समीकरण एवं आम लोगों तक पहुंच उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो करगहर विधानसभा सीट पर अब मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि पूर्व में नीतीश कुमार के करीबी रहे आइएएस अधिकारी दिनेश कुमार राय और पूर्व विधायक वशिष्ठ नारायण सिंह भी जदयू से हीं टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि वर्तमान में करगहर सीट से कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा विधायक हैं, जिन्हें कांग्रेस एक बार फिर मौका दे सकती है। कुल मिलाकर करगहर विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए हैं।