फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Foreigner teacher jumped from bus to save herself gangrape attempted in bihar

बिहार में विदेशी टीचर से गैंगरेप का प्रयास: वैशाली से सिलीगुड़ी की बस में घटना, पूर्णिया में खिड़की से कूदी

Wed, 25 Jan 2023 03:20 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 25 Jan 2023 03:20 PM IST
सार

Gangrape attempt in running bus : बिहार के वैशाली से सिलीगुड़ी जा रही बस में अकेली विदेशी महिला को देखकर पांच लड़कों ने गैंगरेप का प्रयास किया। पूर्णिया जिले की सीमा में मंगलवार रात बस में इज्जत पर खतरा देख महिला खिड़की से कूद गई। 

विज्ञापन
Foreigner teacher jumped from bus to save herself gangrape attempted in bihar
पूर्णिया में खिड़की से कूदने के बाद महिला को सिर में गंभीर चोट है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बिहार में चलती बस में एक विदेशी महिला से गैंगरेप करने की कोशिश की गई। वैशाली से सिलीगुड़ी जा रही बस में जब सुनसान इलाके में पूर्णिया जिले में घुसी तो पांच लड़कों ने अकेली देख विदेशी महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इज्जत बचाने के लिए महिला ने बस की खिड़की से छलांग लगा दी। महिला को सिर में भी गंभीर चोट है। महिला नेपाल मूल की हैं और दार्जिलिंग के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। सिर में गंभीर चोट, मगर पूरी घटना बताई सिर में गंभीर चोट से जूझ रही महिला ने दर्द से कराहते हुए अंग्रेजी और टूटी-फूटी हिंदी में बताया कि वह वैशाली से सिलीगुड़ी जाने के लिए कंचनजंघा एक्सप्रेस पर सवार हुई थीं। यात्रियों से भरी बस पूर्णिया जिला में घुसते-घुसते लगभग खाली हो गई थी। बस में बैठे पांच युवक अकेली महिला देखकर गंदे-गंदे इशारे करने लगे। कुछ देर बाद वे सारे युवक पास आए और गंदी तरह से देखना और छूना शुरू कर दिया। बस वाले को आवाज लगाई तो उसने गाड़ी और तेज कर दी। गैंगरेप की मंशा देखकर महिला ने हाथ-पांव जोड़े, लेकिन युवकों पर कोई असर नहीं पड़ा। इसी दरम्यान बचने-बचाने की कोशिश में वह खिड़की तक पहुंची और चलती बस में ही खुद को बाहर गिरा लिया।
विज्ञापन
आवाज सुनकर दौड़े लोग, पुलिस को दी खबर किस्मत से पीछे कोई गाड़ी नहीं थी, इसलिए कुचलने से बच गई और कुछ लोग आवाज सुनकर दौड़ते आए तो उसे गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना की मिलते ही बायसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में एडमिट कराया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने बताया कि सड़क पर घायल महिला रात करीब तीन बजे मिली। अस्पताल में भर्ती करते हुए उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया है कि वैशाली से सिलीगुड़ी के लिए बस से निकलते समय उसने इसकी सूचना दी थी। उसके बाद सीधे पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed