फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Exam Board : Bihar Board President Anand Kishore declered BSEB result date of matric and inter Bihar News

BSEB Result : मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी होने की तारीख तय, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने की घोषणा

Thu, 20 Feb 2025 03:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

BSEB Result Date : इंटर बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी है, जबकि मैट्रिक की परीक्षा अभी चल रही है। इस बीच बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बता दिया कि दोनों का रिजल्ट कब घोषित किया जायेगा।

विज्ञापन
Exam Board : Bihar Board President Anand Kishore declered BSEB result date of matric and inter Bihar News
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा के रिजल्ट कब जारी किये जाएंगे इस बात की घोषणा कर दी हैं। इस बात की जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गई, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड कई सालों से लगातार अन्य राज्यों की अपेक्षा इंटर और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट सबसे पहले जारी करता आ रहा है, इसी तरह इस साल भी सबसे पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले आएगा।

विज्ञापन


जानिए कब होगी सक्षमता परीक्षा 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा के तीसरे चरण की प्रक्रिया की भी तय कर दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए 22 फरवरी से 12 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे, जबकि परीक्षा मई-जून में संपन्न कराई जाएंगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सक्षमता परीक्षा कुल 61 विषयों में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन



 

                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed