{"_id":"6a9ab75fef099750be0c1563","slug":"bihar-news-chakai-truck-robbery-case-solved-seven-arrested-22-ton-rice-recovered-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4685808-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: चकाई ट्रक लूटकांड का बड़ा खुलासा: चालक समेत सात गिरफ्तार, 22 टन चावल बरामद; जानें कैसे हुई पड़ताल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: चकाई ट्रक लूटकांड का बड़ा खुलासा: चालक समेत सात गिरफ्तार, 22 टन चावल बरामद; जानें कैसे हुई पड़ताल?
Fri, 04 Sep 2026 06:50 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:50 PM IST
सार
गिरिडीह-चकाई मुख्य सड़क पर 14-15 अगस्त की रात हुई ट्रक लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसआईटी ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। अलग-अलग गोदामों से लूटे गए चावल के बोरे भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
विस्तार
जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में गिरिडीह-चकाई मुख्य सड़क पर सरेन गांव के पास हुए ट्रक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 22 टन अभिमन्यू गोल्ड ब्रांड का चावल बरामद किया है। इसके अलावा लूट में इस्तेमाल कार समेत अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14-15 अगस्त 2026 की रात अपराधियों ने सरेन गांव के समीप चावल लदे ट्रक को रोककर चालक के साथ वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने चालक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया और चावल से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद चकाई थाना में कांड संख्या 128/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ झाझा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लूटे गए चावल को मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज स्थित एक गोदाम में रखा गया था। वहां छापेमारी कर करीब 215 बोरा चावल बरामद किया गया। इसके अलावा राजू चौधरी की निशानदेही पर जैतपुर स्थित गोदाम से 91 बोरा तथा अनिल कुमार की निशानदेही पर 50-50 किलोग्राम के 45 बोरे चावल बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ की स्थिति: पटना को बचाने वाली ढाल का क्या है हाल, गंगा के कहर से बचाएगी या नहीं?
अन्य लोगों की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें वैशाली जिले के मनपीयर निवासी मो. तैयब उर्फ, मुजफ्फरपुर के रेपुरा निवासी मो. अनवर उर्फ और मो. अफसर अली तथा जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के पथैड़ी निवासी नितीश कुमार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले में तीन मुख्य आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

जानकारी देते पुलिस

जानकारी देते पुलिस