{"_id":"5b4c0bee4f1c1b39748b4fe5","slug":"engineer-married-abduction-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में इंजीनियर को अगवा करके कराया पकड़उआ विवाह, लड़की ने मामले को दिया नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में इंजीनियर को अगवा करके कराया पकड़उआ विवाह, लड़की ने मामले को दिया नया मोड़
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक बार फिर पकड़उआ विवाह कराने का मामला सामने आया है। घटना हाजीपुर की है जहां रेलवे में कार्यरत एक इंजीनियर को अगवा करने के बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगवा करके इंजीनियर को राघोपुर दियारा ले जाया गया जहां उसकी कथित तौर पर एक युवती से जबरन शादी करा दी गई।
पीड़ित की मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज करके पुलिस ने पीड़ित इंजीनियर को जुड़ावनपुर थाने के राघोपुर पश्चिमी इलाके से बरामद किया। इंजीनियर दुर्गाचरण के साथ वह लड़की भी मिली है जिसके साथ उसकी शादी कराई गई है। इंजीनियर ने बताया कि वह साप्ताहिक अवकाश पर अपने नानी घर जंदाहा जा रहा था तभी उसे अगवा कर लिया गया और जबरन शादी करा दी गई।
इधर लड़की ने शादी के नाम पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामले को नया मोड़ दिया है। लड़की का कहना है कि वह पटना में रहती है और लड़के से उसकी एक साल से जान पहचान है। लड़के ने शादी के नाम पर पैसे की मांग की और उसे नजरंदाज करना शुरू किया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।