फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Encounter in Patna: Accused Shubham Kumar Shot in Leg During Raid, Five Arrested Patna College

बिहार: पटना कॉलेज में छापेमारी करने क्यों पहुंची पुलिस, पांच की गिरफ्तारी के बाद कहां हुई मुठभेड़?

Wed, 14 Oct 2026 11:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 Oct 2026 11:16 AM IST
सार

पटना पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ हुई है। इसमें एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि वह पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा है। इसी दौरान यह कार्रवाई की गई। इस मामले का तार पटना कॉलेज से जुड़ा है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है...

विज्ञापन
Encounter in Patna: Accused Shubham Kumar Shot in Leg During Raid, Five Arrested Patna College
पटना ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने दी पूरी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अक्तूबर को कदमकुआं थाना क्षेत्र के पटना कॉलेज परिसर में छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर फतुहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। यहां से एक और देसी कट्टा तथा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी शुभम कुमार ने एसटीएफ पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पटना कॉलेज में छापेमारी से शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित पटना कॉलेज में कुछ लोग किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना का सत्यापन करने और आगे की कार्रवाई के लिए कदमकुआं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कॉलेज परिसर में छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर फतुहा में छापेमारी कर हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


दो देसी कट्टे और पांच मोबाइल बरामद
पुलिस की कार्रवाई में कुल दो देसी कट्टे, तीन कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी शुभम कुमार के खिलाफ 10 से 12 आपराधिक मामलों में संलिप्तता या आपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या, घर का दरवाजा खुलवाकर गले-पेट पर कैंची से किए वार, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण ने दी कार्रवाई की जानकारी
पूरे मामले और आगे की कार्रवाई के संबंध में पटना की पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कोमल मीणा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही शुभम ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शुभम के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed