फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: RJD's symbol of politics, Congress said - ticket is also refundable; Lalu Yadav, Akhilesh Singh

Election 2024 : राजद के सिंबल पॉलिटिक्स पर कांग्रेस ने कहा- टिकट वापस भी होता है, एक-दो दिनों में होगा एलान

Tue, 26 Mar 2024 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 Mar 2024 02:03 PM IST
सार

एनडीए के कई नेता पहले से महागठबंधन में टूट का दावा कर रहे हैं। इसी बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान काफी चर्चा में है।

विज्ञापन
Election 2024: RJD's symbol of politics, Congress said - ticket is also refundable; Lalu Yadav, Akhilesh Singh
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में महागठबंधन गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकरअब तक बात फाइनल नहीं हुई है। राजद के सिंबल बांटने पर कांग्रेस खेमे में नाराजगी है। औरंगाबाद और पूर्णिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जिस तरह से अपनी दावेदारी ठोकी, उससे यह साफ हो गया कि अगर सीट बंटवारे केा लेकर महागठबंधन में टकराव हो सकता है। एनडीए के कई नेता पहले से महागठबंधन में टूट का दावा कर रहे हैं। इसी बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान काफी चर्चा में है।

विज्ञापन


एक-दो दिनों में आधिकारिक एलान हो जाएगा
राजद के सिंबल बांटने के सवाल पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि पार्टी ने सिंबल दिया या नहीं। लेकिन, अब आधिकारिक घोषणा होगी तो सिंबल वापस नहीं हो सकता है क्या? पार्टी सिंबल वापस भी होता है। अभी सीट बंटवारे की अधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। यह अंतिम स्टेज में है। आने वाले एक-दो दिनों में आधिकारिक एलान हो जाएगा। अखिलेश सिंह ने कहा कि राजद बिहार की बड़ी पार्टी है। विधानसभा में हमारी पार्टी से राजद का संख्या बल भी ज्यादा है। इस बात को मनाने से कौन इनकार कर रहा है? लेकिन, कांग्रेस पार्टी का अपना महत्व है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अगुवाई कांग्रेस की ही होगी
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का राष्ट्रीय महत्व है। हम लोग पूरे देश में चुनाव लड़ते हैं। लोकसभा चुनाव में अगुवाई कांग्रेस की ही होगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन कभी नहीं बिखरेगा और मजबूती से हम लोग आगे बढ़ेंगे। बता दें कि राजद ने अब तक गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, जहानाबाद, पाटलिपुत्र, बक्सर, मधुबनी सीट पर सिंबल बांट दिया है। जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुईं विधायक बीमा भारती के बारे में पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। यहां से कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। ऐसे में सियासी गलियारे में सबसे अधिक चर्चा महागठबंधन के सीट शेयरिंग पर ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed