फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   dispute between party sharad yadav announces his final decision today

शरद यादव आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान, JDU बोली- भ्रम में न रहें

Wed, 16 Aug 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 16 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
dispute between party sharad yadav announces his final decision today

बिहार सीएम नीतीश कुमार के एनडीए से मिल जाने के बाद जेडीयू में उठा घमासान साफ तौर पर दिखने लगा है। जेडीयू के बड़े नेताओं में से एक शरद यादव आज अपनी ओर से बड़ा ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी महासचिव और राज्यसभा में संसदयी दल के नेता पद से हटाए जाने के बाद शरद खासे नाराज हैं और इसी के चलते वे कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद बुधवार को दोपहर 12.30 बजे तुगलक रोड़ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि शरद यादव को 14 राज्यों इकाइयों के अध्यक्षों का साथ मिला हुआ है और वे इसलिए अपने समर्थकों के साथ मिलकर असली पार्टी का दावा ठोक सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं पार्टी के लिए बागी तेवर अपनाने वाले शरद के लिए जेडीयू की ओर से भी तीखा बयान किया गया है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक जेडीयू बिहार अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि शरद का बिहार की राजनीति में कोई साथ नहीं है और वे खुद को खबरों में बनाए रखने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शदर यादव की बयानबाजी और क्रियाओं को पार्टी विरोधी गतिविधियां माना जा रहा है और इस वजह से उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो पार्टी इस मसले पर 19 अगस्त को होने वाली पार्टी में फैसला ले सकती है।


बागी रवैये पर सिंह ने कहा कि आरजेडी से सपोर्ट ने उन्होंने समवाद यात्रा तो निकाली, लेकिन बिहार में उन्हें सपोर्ट नहीं मिला है। साथ ही न तो एमएलसी और न ही विधायक शरद जी के सपोर्ट में हैं, जिनके दम पर वे अपना विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed