फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   disput in bihar congress after kaukab quadri elected as party state president

बिहार कांग्रेस में कलह, विधायकों को नहीं पसंद आया हाईकमान का चुना नया प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 28 Sep 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 28 Sep 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
disput in bihar congress after kaukab quadri elected as party state president
sonia gandhi

बिहार की राजनीति में लगातार संघर्ष का सामना कर रही कांग्रेस अब राज्य में आपसी कलह का सामना कर रही है। राज्य में कांग्रेस के विधायकों को हाईकमान की ओर नए प्रदेश अध्यक्ष पर लिया फैसला रास नहीं आ रहा है। दरअसल, पार्टी की ओर से कैकब कादरी को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन


अशोक चौधरी की जगह लेने वाले कादरी के सम्मान में राज्य के कांग्रेस हेडक्वॉटर में एक कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन यहां कई विधायक नहीं पहुंचे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विधायक सिद्धार्थ सिर्फ कार्यक्रम में पहुंचे, जबिक करीब 15 विधायक और एमएलसी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के घर उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि उन विधायकों के नाम जाहिर नहीं किए गए, लेकिन इसे बगावत के तौर पर ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकमान की ओर से पद लिए जाने पर चौधरी ने भी खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी दो पीढ़ियों ने बिहार में सिर्फ कांग्रेस के लिए काम लिया लेकिन उनका इस तरह से पद से हटाया जाना बेहद गलत है। पार्टी के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के फैसले का सम्मान करते हैं। वहीं कादरी के चार्ज लेने के बाद उन्होंने अपना पहला फैसला लिया कि वे सृजन घोटाले में नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: BJP को हराने के लिए, बिहार के बाद झारखंड में महागठबंधन

प्रभारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कैकब कादरी ने आलाकमान का आभार जताते हुए कहा है कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। कांग्रेस नेता वीके ठाकुर ने कादरी को प्रभार दिए जाने का स्वागत किया है। अशोक चौधरी के हटने के साथ ही नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।


उल्लेखनीय है कि बिहार में गठबंधन टूटने के बाद से ही आलाकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से नाराज था। पार्टी के अंदर गुटबाजी चरम पर थी और बयानबाजी जारी थी। चौधरी पर पिछले दिनों विधायकों को बरगलाने और पार्टी तोड़ने का आरोप लगा था। कांग्रेस नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद बिहार में कांग्रेस विधायकों का बिखराव होने से बच गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाकर बारी-बारी से उनसे बातचीत की थी, जिसमें चौधरी की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। जिसके बाद पार्टी ने  स्पष्ट संकेत दे दिया था कि चौधरी को जल्द बदला जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed