फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   praises were heaped on CM Nitish In JDU district workers conference

Bihar News: जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में CM नीतीश की तारीफ में गढ़े कसीदे; मंत्रियों ने गिना दी उपलब्धियां

Sun, 15 Dec 2024 03:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Dec 2024 03:57 PM IST
सार

Bihar News: जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम नीतीश कुमार के तारीफों के पुल बांध दिए गए। मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाइये और हर हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाइये।

विज्ञापन
praises were heaped on CM Nitish In JDU district workers conference
जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इस संम्मेलन में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मंत्री खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, मंत्री रत्नेश सदा ने भाग लिया।

विज्ञापन


सम्मेलन के उद्घाटन में कार्यकताओं ने मंत्रियों एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में आये नेताओं ने आने वाले विधानसभा के चुनाव में 225 सीटों के लक्ष्य पर विशेष जोर दिया। मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाइये और हर हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।  
विज्ञापन


वहीं, सम्मलेन को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि मैं एक दो बात आपके बीच में रखना चाहता हूं, बिहार के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं जिनपर 20 वर्षो के शासन एक छींटा तक नही पड़ी। हम लोगों के पास सांसद होने के नाते सबसे ज्यादे एम्स में लोग इलाज को लेकर लोग पैरवी करवाने आते है। इसी भाव के दरभंगा में एम्स का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एयरपोर्ट बना था, वहां बन्द हो गया लेकिन दरभंगा का एयरपोर्ट आज भी चल रहा है। बीच मे कुछ गड़बड़ी नहीं हुई थी, जिसे दूर कर लिया गया है। दरभंगा एयरपोर्ट सबसे सक्सेस एयरपोर्ट में शामिल है। अगले पांच वर्षों में इस एयरपोर्ट पर और विकास होगा। बिहार बजट पेश हो रहा था, उस समय विरोधी दल वालों ने कहा था कि केंद्रीय वित्त मंत्री बिहार का बजट पढ़ रही हैं, यह इसलिये हुए हुआ क्योंकि बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत किया।

असली समय अभी बिहार का आया है, यही कारण है कि दरभंगा के लिए भी अच्छा अवसर मिला है कि ढ़ेर सारा काम हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह लोग हाथों में संविधान लेकर घुमा करते थे। लेकिन नतीजा फिर कॉंग्रेस के उलट ही रहा। जिन्होंने नीतीश कुमार को वोट नहीं दिया फिर भी वह सबको साथ लेकर चल रहे हैं।  इसलिए हम उनलोगों को फिर कह रहे है कि आने वाले चुनाव में सबलोग एक साथ आकर नीतीश कुमार को मत दे करके उनके हाथों को मजबूत कीजिये।

पटना से पूर्णिया तक हाइवे निर्माण का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्यरम्भ शुरू हो जाएगा। वहीं गोरखपुर से सिल्लीगुड़ी तक भी हाइवे का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा अगले पांच वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई उद्योगों को निर्माण कराया जाएगा। नीतीश कुमार ने देश मे सबसे पहले बीस वर्ष पूर्व महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया। इस कारण भारी मात्रा में महिलाओं को ताकत देकर सशक्त किया।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना के बराबरी दरभंगा में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब पटना में एम्स बना तो मुख्यमंत्री ने दरभंगा में भी बिहार का दूसरा एम्स बनाने का काम किया। वहीं पटना तारामंडल बिहार का पहला था, दूसरा दरभंगा में बनाने का काम किया गया। इसी तरह पटना के बाद दरभंगा में भी एयरपोर्ट बनवाया गया है। यह सब चीज़ें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मजबूत इरादे के कारण ही हुआ है।


वहीं इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है कि बिहार विधानसभा महिला जनप्रतिनिधियों को भारी संख्या में आने का मौका मिला है। मंत्री लेसी सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आंख सेंकने वाले बयान का विरोध जताया। उन्होंने कहा यह उनकी महिलाओं के प्रति गिरती हुई मानसिकता का प्रतीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed