{"_id":"6a96eae82f86e8b02a05f2bc","slug":"bihar-news-uncle-kidnaps-nephew-demands-ransom-1-lakh-police-arrest-him-youth-recovered-madhubani-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4675830-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: ‘अब मत मारो मामू’, वीडियो कॉल पर रोता रहा भांजा, मामा ने मांगी एक लाख की फिरौती; पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: ‘अब मत मारो मामू’, वीडियो कॉल पर रोता रहा भांजा, मामा ने मांगी एक लाख की फिरौती; पुलिस ने दबोचा
Tue, 01 Sep 2026 10:17 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:17 PM IST
सार
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार के अपहरण और एक लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया। युवक की मां ने अपने भाई राम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया और अभिषेक को मधुबनी के बलभद्रपुर स्थित जंगल से बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मामा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पोहद्दी गांव से 19 वर्षीय युवक के अपहरण और एक लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। युवक की मां रीना देवी ने अपने ही भाई राम कुमार के खिलाफ घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मामा राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत भांजे अभिषेक कुमार को मधुबनी जिले के आरएस थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर स्थित जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी राम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, बरामद किए गए युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।
घर से अचानक लापता हुआ था युवक
पीड़ित की मां रीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार देव मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज भी कराया जा चुका है। 30 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे वह घर से अचानक लापता हो गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि उनके भाई राम कुमार, निवासी धमसाईन, थाना अलीनगर, अभिषेक को पोहद्दी हाईस्कूल के पास से बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। आरोप है कि शाम करीब चार बजे राम कुमार ने अपनी बहन रीना देवी को वीडियो कॉल कर बेटे को बंधक बनाए जाने की बात कही और एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।
वीडियो कॉल पर रोता रहा अभिषेक
रीना देवी ने पुलिस को बताया कि रुपये नहीं देने पर अभिषेक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो कॉल के दौरान उन्हें अपने बेटे के रोने की आवाज सुनाई दी। अभिषेक कथित तौर पर कह रहा था, 'अब मत मारो मामू।' इसके बाद परिजन युवक की तलाश में जुट गए और मधुबनी जिले के आरएस थाना पहुंचे। पुलिस की मदद से आरोपी के ससुराल क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां जंगल के बीच से अभिषेक को बरामद कर लिया गया, जबकि राम कुमार को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ा हादसा: तेज हवा के झोंके से पलटी नाव, मां की मौत के बाद सात साल की मासूम का छलका दर्द
आरोपी ने इलाज में खर्च हुए रुपये का किया जिक्र
इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अभिषेक की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उसने मुंबई में पैसे खर्च कर उसका इलाज कराया था। बाद में उसने अपनी बहन से इलाज में खर्च हुए रुपये मांगे, लेकिन बहन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ। आरोपी के अनुसार, इसी कारण वह अभिषेक को अपने साथ उठाकर ससुराल ले गया था।
परिवार ने लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक को सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और उसी से फोन करवाकर एक लाख रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। लिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।