फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Groom and his father arrested in dancer Shanu's murder case, joy firing death case

Bihar News: डांसर शानू की हत्या मामले में दूल्हा और उसके पिता गिरफ्तार, शादी से पहले पुलिस ने दबोचा; जानें

Wed, 23 Apr 2025 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 23 Apr 2025 03:11 PM IST
सार

Darbhanga News: मामले को लेकर पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर बताया कि दोनों आरोपियों को 21 अप्रैल को बेनीबाद थाना क्षेत्र के कोदई गांव से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों फरार चल रहे थे और अपने रिश्तेदार के घर में छिपे हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga News: Groom and his father arrested in dancer Shanu's murder case, joy firing death case
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक डांसर की जान ले ली। यह वारदात अब संगीन मोड़ ले चुकी है। दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में शादी से ठीक पहले पुलिस ने दूल्हा राजन कुमार सिंह और उसके पिता रामविनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर मुजफ्फरपुर की एक डांसर शानू खान की हत्या का गंभीर आरोप है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बाइक सवार अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; रजिस्ट्री ऑफिस से घर लौटते समय हमला
विज्ञापन

 
जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि कर बताया कि दोनों आरोपियों को 21 अप्रैल को बेनीबाद थाना क्षेत्र के कोदई गांव से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों फरार चल रहे थे और अपने रिश्तेदार के घर में छिपे हुए थे। रामविनय सिंह पूर्व सैनिक हैं और घटना के बाद पूरा परिवार भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
19 अप्रैल की रात हुई थी वारदात
जानकारी के मुताबिक, घटना 19 अप्रैल की रात की है, जब रामविनय सिंह के बेटे की हल्दी और मेहंदी की रस्म चल रही थी। इस मौके पर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठिया मुहल्ला से चार डांसरों को बुक किया गया था। रात करीब 11 बजे जब कार्यक्रम चरम पर था, उसी दौरान हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। डांस कर रही शानू को अचानक पेट में गोली लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
एफआईआर में 10 नामजद और कई अज्ञात आरोपी
इस मामले में जाले थानाध्यक्ष के बयान पर 10 नामजद और आठ से 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामजद आरोपियों में दूल्हे राजन कुमार सिंह, उसके पिता रामविनय सिंह, भाई रंजन कुमार सिंह, मां अनिता देवी, साथ ही मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के निवासी प्रभात सिंह और अमित सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

 
वीडियो फुटेज से मिल रहे सुराग
पुलिस को इस घटना से संबंधित एक अहम वीडियो फुटेज मिला है, जिसमें शादी के पंडाल में गोलियों की आवाज और बाद में खोखा चुनते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की मदद से संदिग्धों की पहचान कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: साढ़े चार साल की मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी बच्ची; जांच में जुटी पुलिस
 
थानाध्यक्ष संदीप पॉल ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डांसर शानू की मौत से जुड़े इस मामले ने एक बार फिर बिहार में हर्ष फायरिंग की खतरनाक प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे अब कई जिंदगियां तबाह हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed