बिहार: BDO आनंद कुमार विभूति के किराए के घर पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों और सामान की जांच; क्या हुआ बरामद?
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। टीम घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. आनंद कुमार विभूति के दरभंगा स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित आवास पर पहुंची EOU की टीम घर के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी लेने में जुटी है। टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है। छापेमारी की कार्रवाई से आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई है।
सुबह-सुबह BDO के आवास पर पहुंची EOU की टीम
जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम मंगलवार सुबह बहादुरपुर BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के किराए के आवास पर पहुंची। टीम ने घर की तलाशी शुरू कर दी है। आवास के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। EOU की कार्रवाई के दौरान टीम के अधिकारी घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
किस मामले में हुई छापेमारी, अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल EOU की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के आवास पर यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है। कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।