फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga-bdo-anand-kumar-vibhuti-eou-raid eou action

बिहार: बीडीओ आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की छापेमारी पांच घंटे बाद खत्म, जानें क्या-क्या बरामद हुआ?

Tue, 08 Sep 2026 06:25 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 06:25 PM IST
सार

दरभंगा के बहादुरपुर बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर ईओयू की करीब पांच घंटे चली छापेमारी समाप्त हो गई। जांच टीम ने आवास से ब्रांडेड आभूषणों के बिल-कागजात, कई बैंकों के एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन
darbhanga-bdo-anand-kumar-vibhuti-eou-raid eou action
छापेमारी करीब पांच घंटे बाद समाप्त हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड में तैनात बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी करीब पांच घंटे बाद समाप्त हो गई। छापेमारी खत्म होने के बाद ईओयू के डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत कर कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दरभंगा स्थित बीडीओ के आवास से तनिष्क समेत कई ब्रांडेड कंपनियों के आभूषणों से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी मिले हैं। छापेमारी के दौरान बीडीओ की पत्नी घर में मौजूद थीं, लेकिन बीडीओ स्वयं वहां नहीं थे। डीएसपी ने बताया कि उन्हें कई बार फोन कर बुलाया गया, लेकिन वह ईओयू की टीम के सामने उपस्थित नहीं हुए।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिला
डीएसपी जायसवाल ने बताया कि मिली शिकायत और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। दरभंगा स्थित बीडीओ के आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं। तलाशी के दौरान कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं। इनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा कई बैंकों के एटीएम कार्ड और बैंक से संबंधित विवरण भी जांच टीम को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की जा रही
ईओयू की टीम ने बीडीओ के कार्यालय में भी छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की। डीएसपी के मुताबिक, शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।



ये भी पढ़ें- मदरसे में मिठाई-समोसा खाना पड़ा भारी: खाने के बाद चार छात्राएं बेहोश, एक की मौत; पुलिस-प्रशासन ने शुरू की जांच

छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच और आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का मामले से किस तरह संबंध है। डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है। इसलिए शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम बताना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed