फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar to visit Samastipur on Karpoori Thakur birth anniversary on January 24, know preparations

Bihar News: 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती पर समस्तीपुर आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तैयारियां जोरों पर

Mon, 05 Jan 2026 03:21 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 03:21 PM IST
सार

Samastipur News: 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समस्तीपुर आगमन की संभावना है। कर्पूरीग्राम सहित कई क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर विकास और सफाई कार्य पूरे करा रहे हैं।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar to visit Samastipur on Karpoori Thakur birth anniversary on January 24, know preparations
तैयारी में जुटे अधिकारी, साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को समस्तीपुर पहुंचेंगे। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम आने वाले हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

 
प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में समाहरणालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कर्पूरीग्राम पहुंचकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे और सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
श्रद्धांजलि और कार्यक्रमों की रूपरेखा
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गोकुल फुलेश्वरी महाविद्यालय में स्थापित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत आने की भी संभावना जताई जा रही है, जहां वे बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी में जुटे अधिकारी साफ सफाई और मरम्मत का कार्य जोरों पर
 
सूत्रों के अनुसार, केवस निजामत पंचायत क्षेत्र में कई तरह के स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री इन स्टॉलों का जायजा लेंगे और सरकारी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सनातन आस्था का महासंगम, मोतिहारी में स्थापित होगा विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग

 
लगातार निरीक्षण और विकास कार्य
मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पिछले छह दिनों से लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। शिवगंगा तालाब के मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीएचईडी विभाग द्वारा समरसेबल की गई है। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पुस्तकालयों में डब्लू पीए के तहत रंग-रोगन का काम भी तेजी से चल रहा है।
 
सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान
क्षेत्र में साफ-सफाई के कार्यों में भी काफी तेजी आई है। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे में किसी तरह की कमी न रह जाए।
 
स्थानीय मुखिया राजीव कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना को देखते हुए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। सफाई का कार्य लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी काफी तैयारियां की गई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं आ सके थे। इस बार पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समस्तीपुर आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed