फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   motihari Bihar News world's largest Shivalinga is about to reach Motihari, people are eagerly waiting

Bihar News: सनातन आस्था का महासंगम, मोतिहारी में स्थापित होगा विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग

Mon, 05 Jan 2026 07:41 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 07:41 AM IST
सार

मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया गांव में बन रहे विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। यह विशाल शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 21 नवंबर को रवाना हुआ था और 45 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर अब बिहार पहुंच चुका है। 3

विज्ञापन
motihari Bihar News world's largest Shivalinga is about to reach Motihari, people are eagerly waiting
निर्माणाधीन मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति से जुड़ा एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग अब तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 45 दिनों की लंबी यात्रा पूरी कर जल्द ही मोतिहारी पहुंचने वाला है। इस विशाल शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी को कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में बन रहे विराट रामायण मंदिर में की जाएगी। इसे लेकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

विज्ञापन


यह पूरी घटना मोतिहारी जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया गांव से जुड़ी है, जहां विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी मंदिर में स्थापित किए जाने वाला यह ऐतिहासिक शिवलिंग 21 नवंबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से रवाना हुआ था, जो अब कुछ ही दिनों में मोतिहारी पहुंचने वाला है।
विज्ञापन


मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि विराट रामायण मंदिर आचार्य किशोर कुणाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर के प्रवेश द्वार, गणेश स्थल, सिंह द्वार, नंदी स्थल, शिवलिंग स्थल और गर्भगृह की पाइलिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विराट मंदिर आकार में करीब 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। मंदिर परिसर में कुल 18 शिखर और 22 छोटे-बड़े मंदिर बनाए जाएंगे। मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट होगी। इस भव्य मंदिर का शिलान्यास 20 जून 2023 को किया गया था, जिसके बाद से निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर लगातार जारी है।

बताया गया है कि फिलहाल शिवलिंग की स्थापना की जाएगी, जबकि इसकी प्राण-प्रतिष्ठा बाद में विधि-विधान से की जाएगी। यह शिवलिंग 33 फीट लंबा और करीब 210 मीट्रिक टन वजनी है। इसे एक ही ब्लैक ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थर से तैयार किया गया है। तमिलनाडु के पट्टीकाडु गांव में इस शिवलिंग को तैयार करने में कारीगरों को पूरे 10 साल लगे। खास बात यह है कि इस विशाल शिवलिंग पर 1008 सहस्त्रलिंगम भी उकेरे गए हैं।


इस भारी-भरकम शिवलिंग को 96 चक्का वाले विशेष ट्रक के जरिए सड़क मार्ग से लाया जा रहा है, जो रास्ते भर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फिलहाल यह शिवलिंग बिहार के गोपालगंज तक पहुंच चुका है, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा-पाठ किया जा रहा है और भव्य स्वागत किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed