फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : DM handed over keys Rayam and Sakri sugar mills to Indian Potash Limited

दरभंगा: रैयाम-सकरी चीनी मिलों को फिर मिलेगी रफ्तार, 2028 तक चालू करने का लक्ष्य; किसानों को प्रशिक्षण

Wed, 09 Sep 2026 09:28 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

दरभंगा की बंद पड़ी रैयाम और सकरी चीनी मिलों को चालू करने की पहल तेज हो गई है। डीएम कौशल कुमार ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि को दोनों मिलों के गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। दोनों मिलों को 2028 तक चालू करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Bihar News : DM handed over keys Rayam and Sakri sugar mills to Indian Potash Limited
कार्यक्रम के दौरान सकरी और रैयाम चीनी मिल का चाभी सौम्यते डीएम व ग्रामीण विधायक

विस्तार

दरभंगा जिले की बंद पड़ी रैयाम और सकरी चीनी मिलों को चालू करने की पहल तेज कर दी गई है। बुधवार को डीएम कौशल कुमार ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि को दोनों चीनी मिलों के गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। दोनों चीनी मिलों को वर्ष 2028 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल, डीएम कौशल कुमार सहित अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर डीएम ने कंपनी के प्रतिनिधि को रैयाम और सकरी चीनी मिलों के गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। बताया जाता है कि राज्य योजना के तहत गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की खेती का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण शिविर में कुल 350 गन्ना किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

डीएम कौशल कुमार ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी को रैयाम और सकरी चीनी मिलों के गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यालय के संचालन के बाद किसानों से जुड़े कार्य शुरू किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने गन्ना किसानों से अधिक से अधिक गन्ने की खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गन्ने को आसानी से चीनी मिल तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी को चीनी मिल संचालन और गन्ना उत्पादन का लंबा अनुभव है। किसानों को गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रैयाम और सकरी चीनी मिलों को वर्ष 2028 तक गन्ने का लक्ष्य पूरा कर चालू करने की योजना है।



ये भी पढ़ें- बिहार: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में गयाजी में आक्रोश मार्च, जीतन राम मांझी व संतोष सुमन का हुआ पुतला दहन

दोनों मिलों के लिए करीब 50 लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत होगी। इसके लिए लगभग 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती आवश्यक है। इस वर्ष करीब 5 हजार एकड़ में बीज के लिए गन्ने की खेती कराने का लक्ष्य है, ताकि अगले वर्ष लगभग 25 हजार एकड़ में गन्ने की खेती की जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed