फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election Shahnawaz Hussain says Tejashwi isn't going to be CM so Rahul Gandhi is not making announcement

Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी CM बनने वाले नहीं, इसलिए राहुल गांधी घोषणा नहीं कर रहे’, शाहनवाज हुसैन ने कहा

Fri, 29 Aug 2025 11:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच कद का फर्क साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बड़े नेता हैं और तेजस्वी यादव उनके पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Election Shahnawaz Hussain says Tejashwi isn't going to be CM so Rahul Gandhi is not making announcement
दरभंगा में राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले की ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भालपट्टी गांव में शुक्रवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

 
पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य
शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। नरेंद्र मोदी को मां-बहन की गाली सुनवाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। देश की जनता अपना सब कुछ कुर्बान कर सकती है, लेकिन मोदी जी की मां को गाली देने वाले को बख्शेगी नहीं। जनता चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Voter Sir:‘एसआईआर के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा बनी जन आंदोलन की लहर’, बोले दीपांकर भट्टाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘फ्लॉप हो रही है राहुल की यात्रा’
पूर्व मंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह फ्लॉप हो रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता ने इस यात्रा को रिजेक्ट कर दिया है और केवल टिकटधारी नेता ही उनके साथ चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनता को प्रभावित करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
 
राजद को बताया ‘पिछलग्गू पार्टी’
शाहनवाज हुसैन ने राजद पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजद को पहले से ही अपनी हार का अंदेशा है। चुनाव से पहले ही वे बहाना खोज रहे हैं। बाद में कहेंगे कि राहुल गांधी या चुनाव आयोग की वजह से हार गए। सच यह है कि राजद पिछलग्गू पार्टी बन चुकी है।

 
‘तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं’
तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच कद का फर्क साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बड़े नेता हैं और तेजस्वी यादव उनके पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। राहुल गांधी को पता है कि तेजस्वी कभी मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं, इसलिए वे घोषणा नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
 
‘नेताओं को लेनी चाहिए इसकी जिम्मेदारी’
दरभंगा में पीएम मोदी की मां को लेकर अमर्यादित भाषा बोलने वाले शख्स की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि केवल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। नेताओं को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राहुल और तेजस्वी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed