फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   A woman who was going to sweep the electricity office was crushed to death by a vehicle

Samastipur: बिजली ऑफिस में झाड़ू पोछा करने जा रही महिला की वाहन से कुचलकर मौत, विरोध में सड़क जाम

Sun, 07 Apr 2024 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

Samastipur: जिले के दलसिंहसराय थाने के एनएच 28 के ढेपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान इसी थाने के सरदारगंज वार्ड 11 निवासी स्व. महेश पासवान कि पत्नी ललिता देवी (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
A woman who was going to sweep the electricity office was crushed to death by a vehicle
घटना के बाद लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना की सूचना के बाद जुटे आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एनएच 28 को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबूझा कर मामला शांत कराया, तब जाकर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि पति की मौत के बाद ललिता देवी झाड़ू पोछा लगाकर अपना जीवन यापन कर रही थी। इन दिनों वह बिजली विभाग के कार्यालय में पोछा लगाती थी। सुबह करीब 9 बजे वह बिजली कार्यालय में पोछा लगाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। इसी दौरान ढेपुरा पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करने के दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


दो घंटे तक किया एनएच जाम 
घटना की सूचना के बाद जुटे लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ एनएच 28 को जाम कर दिया। जाम के कारण गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह का समय होने के कारण विभिन्न कार्यों के लिए निकले लोगों को दिक्कत हुई। पुलिस द्वारा मामला को शांत कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed