फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona cases in Bihar: 198 Covid positive cases found, PMCH doctors also infected, Patna Corona

Corona cases in Bihar : 198 कोविड पॉजिटिव केस मिले, PMCH के डॉक्टर भी संक्रमित; राज्य में अब 860 एक्टिव केस

Sun, 23 Apr 2023 09:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Apr 2023 09:08 AM IST
सार

Bihar : राज्य में कुल 18 ऐसे मरीज हैं जो कि अस्पताल में भर्ती है। इनमें सबसे अधिक पटना में 71, भागलपुर में 25, गया में 22 और पूर्णिया में 20 नए संक्रमित मरीज मिले।

विज्ञापन
Corona cases in Bihar: 198 Covid positive cases found, PMCH doctors also infected, Patna Corona
बिहार में लगातार बढ़ रहा कोरोना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे में सूबे में 198 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें PMCH के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। राज्य में कुल 18 ऐसे मरीज हैं जो कि अस्पताल में भर्ती है। इनमें सबसे अधिक पटना में 71, भागलपुर में 25, गया में 22 और पूर्णिया में 20 नए संक्रमित मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 52 हजार लोगों ने कोविड टेस्ट करवाए। अब बिहार में 860 केस एक्टिव हैं। वहीं पटना में 392 केस एक्टिव हैं।

विज्ञापन


पटना के इन इलाकों में है कोरोना, 
पटना में 392 केस एक्टिव हैं। इनमें सबसे ज्यादा जगदेवपथ, बेली रोड, राजवंशीनगर, राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, पाटलीपुत्रा कॉलोनी, और फुलवारीशरीफ से कोरोना के मरीज मिले हैं। कई मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखकर स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें कोविड प्रोटोकॉल के पालन करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


जानिए, बिहार में किस दिन कितने मरीज मिले

  • 22 अप्रैल - 198 पॉजिटिव केस
  • 21 अप्रैल - 133 पॉजिटिव केस
  • 20 अप्रैल - 139 पॉजिटिव केस
  • 19 अप्रैल - 138 पॉजिटिव केस
  • 18 अप्रैल- 135 पॉजिटिव केस
  • 17 अप्रैल - 87 पॉजिटिव केस
  • 16 अप्रैल - 137 पॉजिटिव केस 
  • 15 अप्रैल - 129 पॉजिटिव केस
  • 14 अप्रैल - 91 पॉजिटिव केस
  • 13 अप्रैल - 61 पॉजिटिव केस
  • 12 अप्रैल - 57 पॉजिटिव केस
  • 11 अप्रैल  52 पॉजिटिव केस
  • 10 अप्रैल   38 पॉजिटिव केस
  • 9 अप्रैल - 42 पॉजिटिव केस
  • 8 अप्रैल- 46 पॉजिटिव केस
  • 7 अप्रैल - 20 पॉजिटिव केस
  • 6 अप्रैल - 17 पॉजिटिव केस
  • 5 अप्रैल - 21 पॉजिटिव केस
  • 4 अप्रैल - 07 पॉजिटिव केस
  • 3 अप्रैल - 12 पॉजिटिव केस
  • 2 अप्रैल - 08 पॉजिटिव केस
  • 1 अप्रैल - 09 पॉजिटिव केस

बिहार सरकार की अपील, मास्क अवश्य लगाएं
बिहार सरकार लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा है। कई इलाकों में लोग अब तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई सदर अस्पताल में भी लोग बिना मास्क लगाए ही देखे जा रहे हैं। पटना जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहरी इलाकों में कोरोना के अधिक केस देखे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क लगाए घर से बिल्कुल नहीं निकले। लक्षण दिखे तो फौरन कोविड टेस्ट करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed