पत्रकार हत्याकांडः शाहबुद्दीन को सीवान से भेजा गया भागलपुर जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक अखबार के पत्रकार की हत्याकांड के तार सीवान जेल में शहाबुद्दीन से जुड़ने के बाद जेल प्रशासन ने उसका तबादला भागलपुर जेल के लिए कर दिया। इसके बाद चुपचाप रात के अंधेरे में कड़ी सुरक्षा के बीच में बिहार के बाहुबलि को सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया।
बता दें कि बिहार में एक दैनिक अखबार के सीवान जिले के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि मले में चारों तरफ से आलोचना झेल रही बिहार सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। लेकिन अभी सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में नहीं लिया है।
स्थानीय पुलिस ही मामले में अभी हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले के लिंक सीवान की जेल में बंद बाहुबलि शहाबुद्दीन से जुड़ने के बाद से पुलिस ने सारा फोकस शहाबुद्दीन पर ही कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो दिन पहले जेल में उनसे मिलने आए 63 लोगों से पूछताछ की थी।
पुलिस ने 63 से ज्यादा लोगों से की थी पूछताछ
इसके अलावा 30 से ज्यादा फोन भी पुलिस ने सीज किए थे। वहीं इसी कड़ी में प्रशासन ने शहाबुद्दीन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। उन्हें दो दिन पहले सीवान जेल से भागलपुर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
आरोप हैं कि सीवान जेल में रहने के बावजूद भी यहां शहाबुद्दीन की सल्तनत बदस्तूर चलती थी। जेल में ही वह अपना दरबार लगाते थे जहां उनसे मिलने उनके समर्थकों के साथ साथ राजनीतिक दलों के लोग भी आते थे। कुछ ऐसी मुलाकात की ही तस्वीरें कुछ दिन पहले जेल से लीक हुई थी।
जिसमें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफ्फूर भी उनसे मिलने पहुंचे थे। बताया जाता है इन्हीं तस्वीरों के लीक होने से शहाबुद्दीन पत्रकार रंजन से खफा चल रहा था। उसे शक था कि रंजन ने यह तस्वीरें अपने सूत्रों से लीक करवाई हैं। इसी के बाद से वह शहाबुद्दीन के निशाने पर थे।