फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Samrat Chaudhary gave an offer to CM Nitish Kumar, said- make Sushil Modi Chief Minister, cast census

Bihar : सम्राट चौधरी ने CM नीतीश कुमार को दिया ऑफर, कहा- सुशील मोदी को ही मुख्यमंत्री बना दीजिए

Sat, 20 May 2023 06:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 May 2023 06:17 PM IST
सार

BJP : सम्राट चौधरी ने कहा- हमारा धर्म था इसलिए हमलोगों ने सीएम नीतीश कुमार समर्थन दिया था। कोई कहीं विरोध नहीं हुआ हमलोगों ने तो समर्थन दिया। जब आप भाजपा के साथ थे तो हमलोगों ने आंख मूंदकर नीतीश कुमार पर भरोसा किया। जातीय जनगणना पर उनका समर्थन किया।

विज्ञापन
Bihar: Samrat Chaudhary gave an offer to CM Nitish Kumar, said- make Sushil Modi Chief Minister, cast census
भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम नीतीश कुमार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा ऑफर दे दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा अगर नीतीश कुमार यह शर्त मान लें तो पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी हो जाएगी। इस बयान का चर्चा अब सियासी महकमे में है। दरअसल, पटना के किसान पैलेस में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक थी। इसमें कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


शर्त मानने पर पूरी भाजपा नीतीश कुमार के साथ खड़ी हो जाएगी
सम्राट चौधरी ने जातीय जातिगणना पर कानून बनाने को लेकर नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने कभी नहीं कहा कि कानून बनाना चाहिए। सुशील मोदी की बयान के बाद नीतीश कुमार कह रहे हैं कि जरूरत पड़ी तो कानून बनाएंगे। सम्राट ने ऑफर देते हुए कहा कि सुशील मोदी के कहने पर नीतीश कुमार कानून बनाते हैं तो उन्हें सुशील मोदी को ही मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। अगर वो ऐसा कर देते हैं तो मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी हो जाएगी। आप क्या बात कर रहे हो, हमारा धर्म था इसलिए हमलोगों ने सीएम नीतीश कुमार समर्थन दिया था। कोई कहीं विरोध नहीं हुआ हमलोगों ने तो समर्थन दिया। जब आप भाजपा के साथ थे तो हमलोगों ने आंख मूंदकर नीतीश कुमार पर भरोसा किया। जातीय जनगणना पर उनका समर्थन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश बोले- कानून बनाकर गणना कराने की बात उस समय क्यों नहीं
दरअसल, दरभंगा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर भाजपा पर हमला बोला था। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन सभी दलों की सहमति लेकर जनगणना शुरू की गई थी। उस समय भाजपा भी साथ में ही थी। कानून बनाकर गणना कराने की बात उस समय क्यों नहीं की। उस समय बोलते लेकिन तभी कुछ बोले नहीं। अब अल-बल सब बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed