फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Caste Census: Nitish Kumar targets caste enumeration on BJP, Supreme Court, High Court, Sushil Modi

Bihar Caste Census : CM नीतीश बोले- जातीय गणना पर चर्चा के समय भाजपा साथ में थी, पर कानून बनाने नहीं बोली

Fri, 19 May 2023 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 May 2023 04:08 PM IST
सार

CM Nitish Kumar : कर्नाटक में कांग्रेस की जबरदस्त जीत दर्ज की है। वह शपथ ग्रहण में कल कर्नाटक जाएंगे। सीएम ने कांग्रेस की जीत को मह्त्वपूर्ण बताया। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुलावे पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कर्नाटक जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar Caste Census: Nitish Kumar targets caste enumeration on BJP, Supreme Court, High Court, Sushil Modi
दरभंगा में लोगों को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जातीय जन-गणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। दरभंगा में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन सभी दलों की सहमति लेकर जनगणना शुरू की गई थी। उस समय भाजपा भी साथ में ही थी।

विज्ञापन


कानून बनाकर गणना कराने की बात उस समय क्यों नहीं की। उस समय बोलते लेकिन तभी कुछ बोले नहीं। अब अल-बल सब बोल रहे हैं। जो भी हो रहा यह सरकार की तरफ से नहीं हो रहा बल्कि जो सभी दलों द्वारा दिए राय के अनुसार जो तय किया गया था उसी के हिसाब से सब हो रहा है। अब कह रहे हैं कि कानून बनाना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय गणना पर एक्सपर्ट से सुझाव लेकर आगे काम करेंगे। यह पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले भी हो रहा था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुलावे पर कर्नाटक जा रहे
वहीं कर्नाटक जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जबरदस्त जीत दर्ज की है। वह शपथ ग्रहण में कल कर्नाटक जाएंगे। सीएम ने कांग्रेस की जीत को मह्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुलावे पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कर्नाटक जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना सभी दलों की सहमति से कराया जा रहा है।जब सबो से राय ली जा रही थी उसी समय कानून बनाने के लिये बोलता लोग उस समय कुछ नही बोलै अब अल बल बोल रहा सब ।जो भी हो रहा है सरकार की तरफ से नही हो रहा है बल्कि सबो की राय से जो तय उसी के हिसाब से चल रहा है।

Bihar Caste Census: Nitish Kumar targets caste enumeration on BJP, Supreme Court, High Court, Sushil Modi
दरभंगा में कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश बोले- मंत्री संजय झा की पहल पर तटबंध का कार्य कराया जा रहा
इससे पहले दरभंगा के गौड़ा बौराम के कोठराम में कमला बलान नदी पर बने बांध का सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इसके बाद दरभंगा हवाई अड्डा के सुरक्षा बांध पर बने पीसीसी और मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित एयरपोर्ट परिसर में किया लोकार्पण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री तटबंध का उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य (फेज-II) का शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जलसंसाधन मंत्री संजय झा की पहल पर तटबंध का कार्य कराया जा रहा है। इससे इस इलाके लाखो लोगो को इसकी सुविधा मिल सके। उन्होंने मंच से विभाग के इंजीनियर ओर अभियंता प्रमुख को भी आग्रह किया बरसात पूर्व इस कार्य को करा दीजिये। इससे बाढ़ और बरसात के मौसम लोगो को इसका लाभ मिले। तटबंध बन जाने से इस इलाके के लोगो को काफी सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed