{"_id":"64458c80b5407cf35001978b","slug":"bihar-rk-singh-taunted-nitish-kumar-said-chief-minister-should-show-improvement-in-bihar-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री जी बिहार सुधार कर दिखाइये न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री जी बिहार सुधार कर दिखाइये न
Mon, 24 Apr 2023 01:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:22 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री सह आरा के सांसद आर के सिंह ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को सुधार दिए, बिहार के मुख्यमंत्री भी सुधार कर दिखाएं। यह बात उन्होंने वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह के मौके पर कही। इस मौके पर जमकर राजनीति हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री सह आरा के सांसद आरके सिंह ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को सुधार दिए, बिहार के मुख्यमंत्री भी सुधार कर दिखाएं। यह बात उन्होंने तब कही जब मौका था वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह का। इस मौके पर आरा में जमकर राजनीति हुई, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साधे। सबसे ज्यादा बातें उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद की हत्या के बाद पटना में ईद के मौके पर “अतीक अहमद जिंदाबाद और अतीक अहमद शहीद हों” के नारेबाजी को लेकर पक्ष और विपक्ष के कद्दावर नेता एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी किए।
विज्ञापन
आर के सिंह ने कहा अतीक डॉन था
आरा में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह पर रेड क्रॉस में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह पहुंचे। इस मौके को भी उन्होंने गंवाने नहीं दिया। जब मीडिया कर्मियों ने आर के सिंह से पटना में अतीक अहमद जिंदाबाद के नारेबाजी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अतीक अहमद डॉन था और वह गैंगवार में मारा गया।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री पहले बिहार की दशा और दिशा सुधारें
केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधि व्यवस्था को सुधार दिया है। लेकिन जो लोग उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वह बिहार में मुख्यमंत्री हैं, वह बिहार की दिशा और दशा सुधारें तब ना जाने। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि डॉन के समर्थन में नारेबाजी करना शर्म की बात है। जो डॉन के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं वैसे लोग निकृष्ट हैं।
विज्ञापन