फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Bihar shocked by death of Polytechnic College hostel girl, murder or suicide news bihar in hindi

Bihar : रूम नंबर 404 में पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ क्या हुआ; हॉस्टल में दो बार रूम बदला, तीसरे में मौत

Wed, 13 Sep 2023 03:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 13 Sep 2023 03:19 PM IST
सार

Bihar Police : तीन दिन पहले हॉस्टल में रहने आई पॉलिटेक्निक छात्रा एक कमरे में लटकी मिली है। उसे जो कमरा अलॉट किया गया, वह तैयार नहीं था। जिस कमरे में रखा गया, वहां तंग हो गई। तीसरे कमरे में रहने गई। और, अब लाश मिली। साथ में पांच पन्नों का एक लेटर भी।

विज्ञापन
Bihar Police Bihar shocked by death of Polytechnic College hostel girl, murder or suicide news bihar in hindi
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को फर्स्ट ईयर की एक छात्रा का शव पंखे में दुपट्टा से झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलने के बाद टाउन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना कल्याणपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की है। मृतक छात्रा लखीसराय जिले के मसौढा गांव निवासी मुकेश कुमार की पुत्री शालिनी कुमारी (18) थी।

विज्ञापन


तीन दिन पहले आई थी हॉस्टल 
परिजनों का कहना है कि शालिनी का एडमिशन जमुई पॉलिटेक्निक कॉलेज में 12 अगस्त को फर्स्ट ईयर में हुआ था। तीन दिन पहले ही वह छात्रावास में रहने के लिए आई थी, जहां कॉलेज प्रशासन ने उसे कमरा नंबर 306 अलॉट किया था। उस कमरे की व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से उसे छात्रावास प्रबंधक ने तत्काल उसे रूम नंबर संख्या 210 में अन्य लडकियों के सात्र्थ रहने के लिए कहा। पढ़ाई करने में दिक्कत होने की बात कह कर वह मंगलवार को अकेले कमरा नंबर 404 में रहने चली गई। वहीं उसकी लाश मिली है।
विज्ञापन


रिटायर्ड IPS ने जिस अफसर क्लास लगाई, वह आगे बढ़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से बाहर नहीं निकलने पर हुआ शक 
बुधवार की सुबह जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तब छात्रावास की अन्य लड़कियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो गेट खुल गया। गेट खुलते ही छात्राओं के होश उड़ गये। कमरा के अंदर का नजारा देखकर सभी छात्राएं चीखने चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर    टाउन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंखे से झूल रही छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बिहार पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का भी तबादला
सुसाइड नोट हुआ बरामद 
घटना के संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से 5 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मामला सुसाइड का लगता है। पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट को देखकर ऐसा लगता है कि शालिनी कम मार्क्स आने को लेकर परेशान थी। सुसाइड नोट की सत्यता की जांच के बाद ही सारे तथ्य सामने आ पायेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed