{"_id":"65019d863521ceeb2e019018","slug":"cm-nitish-kumar-home-department-bihar-police-transfer-ips-kamya-mishra-ips-sweety-sehrawat-transfer-in-bihar-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : रिटायर्ड IPS ने जिस अफसर की क्लास लगाई, वह आगे बढ़ीं; भाजपाइयों पर लाठी चलाने में रहीं IPS किनारे लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : रिटायर्ड IPS ने जिस अफसर की क्लास लगाई, वह आगे बढ़ीं; भाजपाइयों पर लाठी चलाने में रहीं IPS किनारे लगीं
Wed, 13 Sep 2023 05:01 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 13 Sep 2023 05:01 PM IST
सार
Bihar Police : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने बुधवार को ट्रांसफर-पोस्टिंग के जो आदेश जारी किए, वह नाम पुलिस मुख्यालय में चर्चा का विषय हैं। काम्या मिश्रा किनारे लगीं, स्वीटी सहरावत आगे आयीं। क्यों हुआ, यह भी चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
IPS काम्या मिश्रा (बाएं) और स्वीटी सहरावत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 33 अफसरों का ट्रांसफर हुआ, लेकिन बिहार के पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की दो महिला अफसरों के ट्रांसफर की ही चर्चा रही। 2019 बैच की आईपीएस काम्या मिश्रा की चर्चा तो पटना में रहती ही है, पिछले कुछ दिनों से स्वीटी सहरावत की चर्चा भी पूरे देश में फैली हुई है। अब इन्हीं दोनों का ट्रांसफर हुआ, इसलिए वजह को लेकर भी खूब माथापच्ची होती रही। जानना रोचक है कि दोनों के ट्रांसफर में उनकी चर्चा की कितनी भूमिका है।
विज्ञापन
काम्या मिश्रा को लोकसभा ने तलब किया
13 जुलाई को पटना में भाजपा के सांसद व पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद से राजधानी में पदस्थापित पुलिस-प्रशासन के अफसरों का कई बार चर्चा में आया। पहले पटना के डीएम और एसएसपी को लोकसभा ने 13 जुलाई की घटना को लेकर तलब किया। फिर, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने डीजीपी आरएस भट्ठी तक को बुलावा भेजा। विशेषाधिकार समिति की ओर से जिन अफसरों को बुलाया गया, उनमें 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा का भी नाम है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का भी तबादला
विज्ञापन
रिटायर्ड आईपीएस को सुनती रहीं, अब आगे बढ़ीं स्वीटी
2020 बैच की आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत इसी महीने की चार तारीख को सुर्खियों में आ गईं। रिटायर्ड IPS, पूर्व सांसद और पूर्व गवर्नर निखिल कुमार ने उनकी जबरदस्त क्लास ली। वह औरंगाबाद में चोरी की घटनाओं के बढ़ने से चिंतित थे और कुछ लोगों की फरियाद को देखते हुए उन्होंने पहले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और ASP स्वीटी सहरावत को कॉल किया। कॉल नहीं रिसीव होने पर उनसे मिलने उनके सरकारी आवास पहुंच गए। स्वीटी सहरावत ने मातहत से जवाब भिजवा दिया कि वह कार्यालय में ही मिलती हैं। इसके बाद रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी निखिल कुमार सीधे उनके आवास पहुंच गए। उन्हें सीख दी कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में 24 घंटे आपको जनता की बात सुननी है। आमजन के लिए उपलब्ध रहना है। उन्हें लगातार वह सीख देते रहे और स्वीटी ने ज्यादातर बातों का सहजता से जवाब दिया। अब बुधवार को जारी आदेश के तहत स्वीटी को औरंगाबाद से सीधे पटना बुला लिया गया है। वह यहां काम्या मिश्रा की जगह पटना सदर के एसडीपीओ और एएसपी की भूमिका में रहेंगी।
रूम नंबर 404 में पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ क्या हुआ