{"_id":"674989c19eab14f1b00fac61","slug":"bihar-news-rjd-party-rabri-devi-justified-cm-nitish-kumar-s-visit-mahila-samman-yatra-patna-news-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कहा- सही कर रहे हैं वह, करना ही चाहिए; क्यों कहा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कहा- सही कर रहे हैं वह, करना ही चाहिए; क्यों कहा ऐसा
Fri, 29 Nov 2024 03:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 29 Nov 2024 03:00 PM IST
सार
Bihar : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी विधान मंडल में हंगामा होता रहा। दोनों सदनों में स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर विपक्ष सरकार का विरोध करती रही। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के आगामी कार्य का समर्थन किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सम्मान यात्रा के लिए बिहार का दौरा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उनके इस यात्रा का समर्थन किया है। इस संबंध में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने कहा कि निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यात्रा करने का हक है। उनको यात्रा करना ही चाहिए। लेकिन साथ ही स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह गलत है और इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को यात्रा करनी चाहिए
राबड़ी देवी विधानपरिषद से निकलने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा करनी ही चाहिए। और अगर इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकल रहे हैं तो कोई गलत बात नहीं है, उनको जाना ही चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि हमें भी यात्रा करने का हक है। हम भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर राबड़ी ने सीएम को कहा - यह गलत है, कम से कम जांच तो कराईये
स्मार्ट मीटर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि स्मार्ट मीटर को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। आम लोग परेशान हैं, इसलिए स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग कर रहे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि अगर सरकार स्मार्ट मीटर नहीं हटा सकती तो कम से कम इसकी जांच कराये कि आखिर बिल इतना अधिक क्यों आ रहा है।
विज्ञापन