फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party leader Tejashwi yadav released bihar crime list for cm nitish kumar bihar police

Bihar News : 'बिहार में चीख-पुकार'- तेजस्वी यादव की सबसे लंबी सूची, नीतीश कुमार सरकार में अपराध पर हमला

Mon, 29 Jul 2024 12:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jul 2024 12:27 PM IST
सार

Tejashwi Yadav : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के लिए विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र में तेजस्वी यादव एक बार भी नहीं आए, लेकिन अब उन्होंने एक लंबी सूची जारी की है। बिहार में अपराध की इस सूची का शीर्षक है- बिहार में चीख-पुकार मची है।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party leader Tejashwi yadav released bihar crime list for cm nitish kumar bihar police
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधानसभा के मानसूत्र सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं दिखे तो सत्ता पक्ष पर उनपर कई सवाल उठाए। अब तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने फिर क्राइम बुलेटिन जारी किया और हाल के दिनों में वारदातों का जिक्र कर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि हर जिले से चीख़ और गोलियों की आवाज आ रही है। यह बिहार में डबल इंजन NDA का महाचौपट राज है। 

विज्ञापन


तेजस्वी बोले- बिहार में महामंगलराज है
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चहुंओर ओर से चीखें आ रही हैं। गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। लहू से लथपथ सड़कें और गलिया एवं खून से सने अख़बार दर्शा रहे हैं कि प्रदेश में महामंगलराज है। एनडीए के लिए मंगलराज की यही वास्तविक परिभाषा है। विगत कुछ दिनों की आपराधिक घटनाओं की छोटी सी सूची।
विज्ञापन


1. मधुबनी में युवक की गोली मार हत्या।
2. बेगूसराय में महिला की हत्या।
3. पटना में छात्र की हत्या।
4. सीवान में एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या
5. बेगूसराय में युवती की पीट-पीटकर हत्या।
6. सासाराम में युवक की हत्या।
7. आरा में युवक की गोली मारकर हत्या।
8. पटना के मार्केट में 15 से 20 बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग! अनेक घायल, एक की मौत।
9. कांवड़ लेकर देवघर जा रहे युवक की बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में लूटपाट की कोशिश में चाकू मारकर हत्या। 
10. मोतिहारी में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली।
11. पूर्णिया में ज्वेलरी शोरूम में 20 मिनट में 20 करोड़ की लूट।
12. सीतामढ़ी में पुलिस ने युवक को पीटा, आँत बाहर आयी।
13. बेगूसराय में गोली मार फाइनेंस कंपनी के स्टाफ की हत्या।
14. जमुई में लड़की के साथ रेप।
15. रोहतास में बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारा।
16. मुंगेर में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।
17. गया के शेरघाटी कोर्ट कैंपस में फायरिंग।
18. पटना में युवक की गोली मारकर हत्या।
19. जमुई में 2 युवकों का अपहरण।
20. कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या।
21. दरभंगा में महिला के साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप।
22. मुजफ्फरपुर में अपराधियों की दिनदहाड़े फायरिंग।
23. मोतिहारी में महिला सिपाही को पीटा।
24. खगड़िया में अपराधियों ने JDU नेता पर किया हमला।
25. बेतिया में महिला की हत्या।
26. पटना में अपराधियों ने PMCH में की कई राउंड फायरिंग।
27. मधुबनी में महिला की हत्या।
28. बेगूसराय में महिला की हत्या।
29. पटना में युवक की हत्या।
30. बेगूसराय में घर में घुसकर छात्रा का अपहरण।
31. गया में दबंगों ने शख्स का पैर काटकर किया अलग
32. पटना में बदमाशों ने महिला को मारी गोली।
33. कैमूर में गोली मार दो लोगों की हत्या।
34. पटना में गोलियों से छलनी कर लोहा कारोबारी की हत्या
35. मधुबनी में गोली मारकर डॉक्टर हत्या।
36. पटना के नौबतपुर में गोली मार दो लोगों की हत्या।
37. नालंदा में अपराधियों ने शख्स को चाकू से गोदा।
38. मधुबनी में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या।
39. पटना में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप।
40. रोहतास में दो युवकों की गोली मार कर हत्या।
41. बिहार में जहरीली शराब से एक युवक की मौत।
42. मधुबनी में महादलित छात्रा की रेप के बाद हत्या।
43. पूर्वी चंपारण में पति-पत्नी की चाकू मार निर्मम हत्या।
44. सारण में पिता और दो बेटियों की हत्या।
45. मढ़ौरा में युवक-युवती की हत्या।
46. पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की हत्या।
47. बाढ़ में किशोर की हत्या।
48. सासाराम में युवक की हत्या।
49. गोपालगंज में राजद के पंचायत अध्यक्ष की निर्मम हत्या।
50. समस्तीपुर में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या।
51. सीतामढ़ी के बेलसंड में पुजारी की हत्या।
52. सारण के बनियापुर में गोली मार युवक की हत्या।
53. पटना में सीमेंट कारोबारी की गोली मार हत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed