फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : purnea mp Pappu Yadav wife ranjita ranjan husband wife separation on lawrence bishnoi threat

Bihar News : लॉरेंस बिश्नोई से पंगा लेकर पप्पू यादव घर के भी नहीं रहे; पत्नी रंजीता रंजन ने यह क्या कह दिया?

सार

Pappu Yadav Wife Ranjita Ranjan : सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई से पंगा क्या लिया, उनकी निजी जिंदगी भी खुलकर सामने आ गई। जैसे, ऐन वक्त पर कांग्रेस ने उनसे किनारा किया था, अब कांग्रेसी सांसद पत्नी ने अपनी दूरी जाहिर कर दी।

विज्ञापन
Bihar News : purnea mp Pappu Yadav wife ranjita ranjan husband wife separation on lawrence bishnoi threat
पप्पू यादव से कितनी दूर हो गईं रंजीता रंजन? - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

    विज्ञापन
  • निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन के बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है?
  • क्या अपनी और बच्चों की सुरक्षा के डर से कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने खुद को पप्पू यादव-लॉरेंस बिश्नोई विवाद से किया दूर?
  • विज्ञापन
  • क्या पति पप्पू यादव से रंजीता रंजन और उनके बच्चों की दूरी इतनी बढ़ गई है कि वह संकट में भी उनके साथ खड़ी नहीं होंगी?
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


कांग्रेस की सदस्यता के लिए अपनी जन अधिकार पार्टी का अस्तित्व खत्म करने के बावजूद उससे दूर रहकर 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से इकलौते निर्दलीय सांसद चुने गए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जो बोल लें, उनका समय खराब चल रहा है। पप्पू यादव ने जब से लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी, तभी से उनका समय जैसे उलट गया है। पहले तो उन्हें चुनौती से पीछे हटना पड़ा। उसके बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग करनी पड़ी। लेकिन, अब उनकी पारिवारिक जिंदगी की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने साफ कहा है कि इस धमकी से उन्हें या उन दोनों की संतान का कोई वास्ता नहीं है। बात इतने पर नहीं रुकी। उन्होंने आपसी मतभेद की चर्चा करते हुए यह भी कह दिया कि डेढ़-दो साल से वह दोनों अलग जीवन जी रहे हैं।


क्या कहा पत्नी रंजीता रंजन ने 
पप्पू यादव और लॉरेंस बिश्वनोई के बीच चल रहे द्वंद्व के बीच कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन का बयान ही नहीं, उनकी दी हुई जानकारी भी चौंकाने वाली है। रंजीता ने अपने पति के बारे में मीडिया से साफ कहा- "मेरा और पप्पू जी का राजनीतिक कॅरियर अलग-अलग है। हम दोनों के बीच काफी मतभेद भी है। डेढ़-दो साल से हम दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। उनका जो भी बयान है, उससे मेरा या हमारे बच्चों का कोई लेना-देना नहीं है। जो चल रहा है, वह लॉ एंड ऑडर और सरकार का मामला है।" 



क्या मतलब निकलता है इसका
दरअसल, बाबा सिद्दीकी की हत्या और फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की ओर से धमकी की जानकारी सामने आने के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मीडिया के सामने खुली चुनौती दी थी। उन्होंने 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई के होश ठिकाने लगाने की बात कही थी। लेकिन, फिर उन्हें अपने ही बयान से पीछे हटते देखा गया। एक समय जिस पप्पू यादव को बाहुबली कहा जाता था, वह बिश्नोई की चर्चा सुनकर ही भड़क गए। उन्होेंने पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इसपर कुछ नहीं कहना है। इसके बाद बिश्वनोई गैंग से धमकी मिलने का ऑडियो उन्होंने खुद मीडिया को शेयर किया। इसके बाद अब पत्नी रंजीता रंजन ने जिस तरह से पप्पू यादव के बयान से पल्ला झाड़ा है, उससे दो बातें साफ हो रही हैं- 1. लॉरेंस बिश्नोई के विवाद से कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन खुद को अलग रख रही हैं, यह सुरक्षा कारण से भी हो सकता है। 2. पप्पू यादव से उनकी और उनके बच्चों की दूरी इतनी बढ़ गई है कि वह संकट में भी उनके साथ खड़ी नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed