फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Murder mystery revealed in darbhanga bihar police recovered skeleton of youth through mobile

मोबाइल ऑन कर फंसा : एक-एक कर 16 लोगों तक पहुंची पुलिस, फिर कब्र से निकला दो साल पहले मारे गए युवक का कंकाल

Mon, 22 Apr 2024 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Apr 2024 10:37 AM IST
सार

आशीष ने 25 मार्च 2022 को दिल्ली से दरभंगा आने की सूचना दी थी और वह 27 मार्च दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने की जानकारी भी परिजनों को दी थी। लेकिन, उसके बाद अचानक से आशीष का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Murder mystery revealed in darbhanga bihar police recovered skeleton of youth through mobile
पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव से पुलिस ने करीब दो वर्षों के बाद एक युवक के शव को कब्र से निकाला है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 16 लोगों को हिरासत में भी लिया है। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिला के पुपरी इलाके हरदिया गांव निवासी शशिनाथ झा के पुत्र आशीष कुमार के लापता होने की सूचना थाना में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


अचानक से आशीष का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि उनका पुत्र आशीष ने 25 मार्च 2022 को दिल्ली से दरभंगा आने की सूचना दी थी और वह 27 मार्च दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने की जानकारी भी परिजनों को दी थी। लेकिन, उसके बाद अचानक से आशीष का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसके उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। परिजनों और पुलिस ने काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ जानकारी नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


मोबाइल ऑन होते ही पुलिस हरकत में आई
मामले में ट्विस्ट तब आया जब दो वर्ष बाद अचानक से मृत आशीष का मोबाइल स्विच ऑन हो गया। मोबाइल ऑन होते ही पुलिस हरकत में आई जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि आशीष की हत्या कर शव को खराजपुर गांव में गड्ढा खोदकर गार दिया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच कुल 16 लोगों की संलिप्ता पाई गई। पुलिस 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट बहाल कर शव को गड्ढे से निकाला गया है। गड्ढे से निकाले गए कंकाल को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम विभाग में रखा गया है। वही पुलिस ने इसके जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है। बहादुरपुर थानेदार ने बताया कि खराजपुर गांव से कब्र खोदकर कंकाल को निकाला गया है। इस मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। निकाले गए कंकाल को डीएमसीएच में सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed