{"_id":"684825ec1115d263b5061f00","slug":"bihar-news-manoj-kumar-ias-bihar-transfer-news-bihar-gad-job-posting-transfer-and-posting-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"GAD Bihar : बिहार में दो आईएएस अधिकारियों भेजे गये केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, तीन को मिली नयी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GAD Bihar : बिहार में दो आईएएस अधिकारियों भेजे गये केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, तीन को मिली नयी जिम्मेदारी
Tue, 10 Jun 2025 06:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:02 PM IST
सार
GAD Bihar : बिहार में आईएएस अधिकारियों का ट्रान्सफर पोस्टिंग किया गया है। उन अधिकारियों में 1997, 2002, 2006 और 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दो आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी भेजे गये हैं।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। साथ ही तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। तबादला किये गये अधिकारियों में 1997 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार, 2002 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पाल और 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं 2002 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल और 2006 बैच के आईएएस दयानिधि पाण्डेय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Cabinet: कैबिनेट में सीएम नीतीश ने 22 प्रस्ताव पर लगाई मुहर, इस विभाग में 8093 पदों के सृजन की स्वीकृति
विज्ञापन
1997 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह फिलहाल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में प्रधान सचिव सचिव थे। इसके अलावे वह सामान्य प्रशासन विभाग के जाच आयुक्त, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव एवं बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में थे। अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी वह अब भी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Raja Murder Case: राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट से रवाना हुई मेघालय पुलिस, शिलॉन्ग ले जाएगी
2002 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पाल अब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक वह उर्जा विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित थे। पंकज कुमार पाल इसके अलावे बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड, पटना के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। अब तक वह स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित थे। इसके अलावे वह दिल्ली में बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त के कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभल रहे थे। मनोज कुमार सिंह फिलहाल बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड, पटना के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इतना ही नहीं वह अब भी दिल्ली में बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त के कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभलते रहेंगे।