फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-sitamarhi-news-three-dead-electric-wire-trap-in-farm

बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

Sat, 03 Oct 2026 05:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 05:13 PM IST
सार

सीतामढ़ी के बैरगनिया में खेत में अवैध रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bihar-sitamarhi-news-three-dead-electric-wire-trap-in-farm
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में शनिवार तड़के एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला (वार्ड नंबर-5) में खेत की रखवाली के लिए गैरकानूनी तरीके से बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से एक ही गांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान तकिया टोला निवासी इसराइल मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और ग्रामीण असमत अली के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

भैंस खोजने के दौरान हुआ पहला हादसा
घटना शनिवार सुबह लगभग 4:00 से 4:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि इसराइल मंसूरी की भैंस खूंटे से खुलकर पास के खेतों की तरफ चली गई थी। जब वह अपनी भैंस की तलाश में निकले, तो गलती से इंदल पासवान नामक किसान के खेत में पहुंच गए। तड़के अंधेरा होने के कारण इसराइल को खेत के चारों ओर सुरक्षा के तौर पर बिछाया गया नंगा तार दिखाई नहीं दिया और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को बचाने और खोजने में गई अन्य जानें
जब इसराइल काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी रुबैदा खातून उन्हें ढूंढते हुए खेत तक पहुंचीं। अंधेरे में अपने पति के पास पहुंचते ही वे भी उसी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं और उनकी भी जान चली गई। इसके बाद घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मदद के लिए दौड़े ग्रामीण असमत अली भी उसी तार से चिपक गए, जिससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई। वहीं, बचाव के दौरान सैफ अली नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ये भी पढ़ें- बिहार: वैशाली के राघोपुर में फिर बाढ़ का कहर, गांव-थाना-बाजार जलमग्न; 40 स्कूलों में पठन-पाठन बंद

पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई
सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान खेत से दो जंगली सूअरों के शव भी मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि फसल को बचाने के लिए खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार लगाया गया था।

स्थानीय सरपंच रिजवान आलम और भाजपा विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने घटना पर गहरा दुख जताया है। विधायक ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर यह जांच शुरू कर दी है कि बिजली का कनेक्शन कहां से और किसने जोड़ा था, ताकि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।
 

तस्वीर

घटनास्थल पर जुटी भीड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed