फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband killed wife with sharp weapon in Patna bihar police

Bihar News : बात नहीं मानने पर पति ने पत्नी की तेज हथियार से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 09:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 29 Oct 2024 09:40 PM IST
सार

Bihar : पति की बात नहीं मानने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News : Husband killed wife with sharp weapon in Patna bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में पति ने अपनी पत्नी पर तेज हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूजरा पूर्वी गली की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस तेज हथियार को भी बरामद कर लिया है, जिससे पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण पति द्वारा पत्नी की बात नहीं मानने की बात बताई जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान कैलाश दास की पत्नी राधा देवी (55) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


धनतेरस का सामान लाने को लेकर हुआ था विवाद 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि कैलाश दास (65) अपनी पत्नी राधा देवी (55), दो बेटों और एक बेटी के साथ रहते थे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आए दिन मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार की देर शाम धनतेरस का सामान लाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखे तेज हथियार से पत्नी के सर के ऊपर जोर से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ पत्नी जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। कुछ ही देर में उसकी घटनास्थल पर ही  मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी पति से पुलिस कर रही पूछताछ 
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना बुद्ध कॉलोनी थाने को दी। सूचना मिलते ही बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति कैलाश दास को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed