फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : criminal escaped from e-rickshaw undergoing medical test negligence of munger Bihar police

Bihar : थाना के मुंशी की बड़ी लापरवाही, मेडिकल जांच कराने अपराधी को ई-रिक्शा से भेजा; फिर क्रिमिनल हुआ फरार

Sat, 12 Jul 2025 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 12 Jul 2025 11:27 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस की लापरवाही और कार्यशैली अक्सर चर्चाओं का विषय रहा है। ऐसे में बिहार पुलिस की एक और लापरवाही सामने आई है। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गया अपराधी ई-रिक्शा पर से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : criminal escaped from e-rickshaw undergoing medical test negligence of munger Bihar police
इसी ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया था अपराधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेडिकल जांच के लिए ई-रिक्शा से सदर अस्पताल लाते समय एक आरोपित अपने हाथ से हथकड़ी निकाल फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। यह घटना शनिवार को घटित हुई। दरअसल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर फाड़ी के पास के रहने वाले सौरभ कुमार के खिलाफ जेएम प्रथम श्रेणी के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस पर शुक्रवार की रात पुलिस ने आराेपित को उसके घर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िये-Bihar : बिहार चुनाव से पहले ही दीघा और गया शहरी सीट के मतदाता पिछड़े, जानिये चुनाव आयोग ने क्या आंकड़े जारी किये
विज्ञापन


शनिवार को न्यायालय में हाजिर कराने से पहले आरोपित को एक बुजुर्ग होमगार्ड जवान के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उक्त होमगार्ड को मुंशी ने ई-रिक्शा से जाने के लिए 100 रुपये किराया दिया। होमगार्ड जवान सदानंद सिंह आराेपित को हथकड़ी लगा ई-रिक्शा पर बिठा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल के लिए निकला। अस्पताल गेट के समीप ब्रेकर पर ई-रिक्शा पहुंचा तो सिपाही रिक्शा से उतर कर रुपया खुदरा कराने दवा दुकान पर चला गया। वृद्ध सिपाही के हटते ही अकेला का फायदा उठाते हुए आरोपित सौरभ ने हाथ से हथकड़ी निकाल कूद कर भागने लगा। होमगार्ड जवान हल्ला करते हुए आराेपित के पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक आरोपित लालदरवाजा की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: खगड़िया में युवक की निर्मम हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था, अपराधियों ने नंगा कर मारी गोली

इस संबंध में मुंगेर एसपी ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा से आरोपित का फरार होना लापरवाही और कर्तव्यहीनता का परिचायक है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। अब पुलिस आरोपी सौरभ की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed