फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Congress party leaders of Youth Congress new state in-charge of Bihar Krishna Alavaru visit patna

Bihar: कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू पहुंचे पटना, कहा- दिलाएंगे कांग्रेस को पुरानी ताकत

Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
सार

Bihar : कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू पटना पहुंचे। मुझे बिहार कांग्रेस को उसकी पुरानी ताकत वापस दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे मैं पूरी मजबूती से निभाऊंगा। चाहे चुनौती जैसी भी हो, मैं उससे भागूंगा नहीं, बल्कि उसका सामना करूंगा।

विज्ञापन
Bihar News : Congress party leaders of Youth Congress new state in-charge of Bihar Krishna Alavaru visit patna
कृष्णा अलावरू - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी लेने वाले कृष्णा अलावरू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अलावरू  मूल रूप से कर्नाटक से हैं लेकिन अपने कार्यों की वजह से उनकी गिनती युवा कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। उनका बिहार में तीन दिवसीय कार्यक्रम है। फिलहाल वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जॉइंट सेक्रेटरी हैं। इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रभारी थे। पटना पहुंचते ही अलावरू ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं यहां कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता और नेता के साथ मिलकर काम करूंगा। मुझे बिहार कांग्रेस को उसकी पुरानी ताकत वापस दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे मैं पूरी मजबूती से निभाऊंगा। कृष्णा अलावरू ने कहा कि चाहे चुनौती जैसी भी हो, मैं उससे भागूंगा नहीं, बल्कि उसका सामना करूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


कृष्णा अलावरू ने खुलकर दी चेतावनी 
बिहार के नये प्रभारी का पटना के सदाकत आश्रम में भव्य स्वागत हुआ। स्वागत के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई बातें बिलकुल स्पष्ट कर दीं। अल्लावरू ने कहा कि  कांग्रेस में खासकर बिहार कांग्रेस के लिए इस बार टिकट बंटवारे की रणनीति में भी बदलाव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो लड़ेगा और संघर्ष करेगा, उसी को टिकट मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब केवल वरिष्ठता और सिफारिश से टिकट नहीं मिल पाना संभव नहीं होगा, बल्कि जमीन पर जो नेता सक्रिय रहेंगे, कांग्रेस उसी को मौका देगी। अल्लावरू ने यह भी कहा कि अब कांग्रेस में गुटबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जो कोई भी पार्टी में गुटबाजी करेगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



                            
                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed