Bihar News: गांधी सेतु पर चलती बस में आग लगने से हड़कंप, यात्रियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान; एक लेन जाम
Mahatma Gandhi Setu: गांधी महासेतु के पिलर नंबर 14 और 15 नंबर के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लगी तो हड़कंप मच गया। बस में बैठे कई यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना और वैशाली जिले के बीच गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी महासेतु पर चलती बस में आग लग गई। शनिवार सुबह सवा 11 बजे गांधी महासेतु के पिलर नंबर 14 और 15 नंबर के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लगी तो हड़कंप मच गया। बस में बैठे कई यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई तो कई यात्रियों को यातायात पुलिस ने बाहर निकाला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। हादसे के बाद पुल की एक लेन पर सड़क जाम है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तक तक पूरी बस जलकर चुकी थी।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 14 के पास पटना के तरफ जा रहे यात्री बस में अचानक आग लग गई थी। इसके बाद महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल ही है।