फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ganga Swells, 28 Panchayats in Six Blocks Hit by Floods; 35,000 Affected

गंगा का रौद्र रूप: छह प्रखंड की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, 35 हजार आबादी प्रभावित; ऊंचे स्थानों पर जा रहे

Sat, 05 Sep 2026 06:18 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 06:18 PM IST
सार

मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि छह प्रखंडों की 28 पंचायतों में करीब 35 हजार लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Ganga Swells, 28 Panchayats in Six Blocks Hit by Floods; 35,000 Affected
जिले में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाके में फैला पानी

विस्तार

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जिले के छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 35 हजार की आबादी इसकी चपेट में है। कई गांवों में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। बड़ी संख्या में लोग परिवार और मवेशियों के साथ घर छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

विज्ञापन

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का प्रतिदिन भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई शुरू कराने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

कटाव ने बढ़ाई चिंता
जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा पार के इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। जाफरनगर पंचायत में कटाव को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं को मौके पर कैंप कर कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रहने के लिए पॉलीथिन शीट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

118 नावों की व्यवस्था
बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने कुल 118 नावों की व्यवस्था की है, जिनमें 25 नावों का संचालन वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। जरूरत बढ़ने पर नावों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई है।

धरहरा प्रखंड के शिवकुंड, हेमजापुर और बाहाचौकी तथा जमालपुर के सिंघिया, परहम और इंदरुख पश्चिमी पंचायत के कई गांव प्रभावित हैं। सदर प्रखंड के कुतलुपुर, जाफरनगर, मोहली, नौवागढ़ी उत्तरी और तौफीर दियारा समेत बरियारपुर प्रखंड के कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों के निचले इलाके में फैला पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित; जानिए हाल

पशु चारे का संकट
खेतों और दियारा क्षेत्रों में पानी फैलने से हरा चारा नहीं मिल रहा है। पशुपालक मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमें भेजने और जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।

जिले में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाके में फैला पानी

जिले में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाके में फैला पानी

 

जिले में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाके में फैला पानी

जिले में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाके में फैला पानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed