{"_id":"65530ddd316b4ac48d0878b1","slug":"bihar-news-burning-bus-tragedy-in-sasaram-bihar-viral-video-today-driver-took-the-bus-to-the-service-centre-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burning Bus : राजस्थान से बिहार आई बस में लगी आग, कूदने लगे लोग, ड्राइवर उसी हाल में सर्विस सेंटर तक ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burning Bus : राजस्थान से बिहार आई बस में लगी आग, कूदने लगे लोग, ड्राइवर उसी हाल में सर्विस सेंटर तक ले गया
Tue, 14 Nov 2023 11:34 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:34 AM IST
सार
Bihar News : बिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक बर्निंग बस का है। चलती बस में आग लगी। लोग जान बचाकर कूदते दिख रहे हैं। बस के ड्राइवर में उसे सर्विस सेंटर पहुंचाकर ही दम लिया। घटना सासाराम में हुई है।
विज्ञापन
रोहतास में धू-धूकर जलती बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के रोहतास जिले में यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में 32 यात्री बैठे थे। अचानक आग देखकर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यात्रियों ने बस रुकने का इंतजार नहीं किया और खिड़कियों को तोड़कर कूदने लगे। इतना ही नहीं कुछ यात्री बिना अपने जान की परवाह किए बगैर इस बर्निंग बस के छत पर चढ़ गए और अपना सामान उतारने लगी। हालांकि बस के ड्राइवर लोगों को धैर्य लगने की अपील कर रहे थे। कुछ ही मिनट में ड्राइवर ने पास के सर्विस सेंटर पर बस ले गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस राजस्थान से चलकर कोचस जा रही थी। सोमवार को वेदा गांव के पास शार्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। बस में बैठे यात्री घबरा गए और बाहर कूदने लगे। इसके बाद ड्राइवर फौरन सर्विस सेंटर पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। ड्राइवर का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि एक भी यात्री आग की चपेट में नहीं आए।
विज्ञापन
यात्रियों के सामान जलकर राख हो गए
ड्राइवर दीपक चौबे ने बताया कि राजस्थान से कोचस सासाराम के लिए बस लौट रही थी, इसी दौरान वेदा सासाराम के पास अचानक बस में शॉर्ट सर्किट आग लग गई। आग लगते ही मैंने बस रोक दी लेकिन वहां आग बुझाने का कोई साधन नहीं था। स्थानीय लोगों ने कहा कि पास में सर्विस सेंटर है। वहां सभी साधन उपलब्ध हैं। मैं फौरन सर्विस सेंटर बस को लेकर पहुंचा। इसके बाद सर्विस सेंटर के कर्मचारी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान यात्रियों के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन