फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brother shoots sister in Begusarai, condition critical; Bihar Police investigation

Bihar News: बेगूसराय में भाई ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर; विवाद के बाद किया ऐसा

Sat, 15 Mar 2025 02:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Mar 2025 02:10 PM IST
सार

Begusarai News: पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को तलाशी में एक देसी कट्टा और पांच कारतूस मिले। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Brother shoots sister in Begusarai, condition critical; Bihar Police investigation
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक सनकी भाई ने अपने चचेरी बहन को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना एसकमाल थाना क्षेत्र के चमनटोल दियरा की है। जहां वार्ड नंबर-15 में आपसी विवाद में एक युवती को गोली मार दी गई। घटना 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन


पहले के विवाद को लेकर हुई कहासुनी
स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि घायल युवती का नाम कल्पना कुमारी (17) है। वह चमनटोल दियरा वार्ड नंबर-15 की रहने वाली है। बताया गया कि पूर्व के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान युवती के चचेरे भाई ने उसे पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़ी। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गए।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद 
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुरकमाल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली पैर में लगी है। इलाज जारी है। हालत सामान्य है।  
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस ने गौतम कुमार (20) को हिरासत में लिया। वह हीराटोल का रहने वाला है। तलाशी में एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Bihar: मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; चार पुलिसकर्मी घायल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed