फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boat accident in Vaishali: Two boys died due to drowning in puddle: Selfie, Hajipur Bihar Police i

Bihar: सेल्फी के चक्कर में नाव हादसा, डूबने से दो लड़कों की मौत; पोखर में दोस्तों के साथ ऐसा कर रहे थे दोनों

Sun, 23 Feb 2025 03:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Feb 2025 03:14 PM IST
सार

Vaishali News: दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए काफी मशक्कत की। आसपास के लोगों ने भी इन्हें बचाने की की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। दोनों लड़कों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Boat accident in Vaishali: Two boys died due to drowning in puddle: Selfie, Hajipur Bihar Police i
पोखर में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में दो लड़कों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने चार अन्य दोस्तों के साथ पोखर में नाव पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान दोनों पोखर में गिर गए। बाकी चार लड़के तो किसी तरह पोखर से बाहर आ गए लेकिन यह दोनों डूब गए। दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए काफी मशक्कत की। आसपास के लोगों ने भी इन्हें बचाने की की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। दोनों लड़कों ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने दोनों को आननफानन में सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने हाजीपुर सदर अस्पताल में जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मरने वाला एक 15 तो दूसरा 17 साल का था
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र में ललपुरा की है। दो लड़कों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि दो लड़कों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मरने वालों की पहचान सरवन शाह के 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और गोपाल साह के 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन


दो-दो मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ ने बताया कि पोखर में छह लड़के बच्चे नाव पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान नाव डूब गया। दो बच्चे को बाहर निकल गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed