फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bindu singh son asked ransom from dr rn singh, padmshree rn singh vhp international president

Bihar : विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पद्मश्री से सम्मानित हैं डॉ. आरएन सिंह

Wed, 07 Feb 2024 08:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 07 Feb 2024 08:51 PM IST
सार

Bihar News : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित और विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एन. सिंह से रंगदारी मांगी गई है। इसमें एक कुख्यात को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bindu singh son asked ransom from dr rn singh, padmshree rn singh vhp international president
पद्मश्री से सम्मानि प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देश के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह से रंगदारी मांगी गई है। दो बार कॉल आने की सूचना है। इसके अलावा, कंकड़बाग में राजेंद्रनगर फ्लाईओवर के पास स्थित उनके क्लिनिक पर रंगदार के पहुंचने की भी जानकारी सामने आ रही है। डॉ. आर. एन. सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह इस समय विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चर्चित हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत हर दल के नेताओं से डॉ. रवींद्र नारायण सिंह की खासी पहचान होने के कारण मामले की जानकारी के साथ पटना पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे।

विज्ञापन


आरएन सिंह रोड में क्लिनिक पर पहुंचा कोई
पटना के कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने इस मामले में एक युवक को नामजद भी किया है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बता रही है, लेकिन इसमें एक जमाने के कुख्यात अपराधी बिंदु सिंह के बेटे का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कॉल पर रंगदारी मांगे जाने के बावजूद जब डॉ. आरएन सिंह ने ध्यान नहीं दिया तो बुधवार को एक शख्स क्लिनिक पर पहुंच गया। वह हथियार के साथ आया था या खाली हाथ, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने क्लिनिक के साथ ही आरएन सिंह रोड के बाकी सीसीटीवी की भी पड़ताल शुरू कर दी है। क्लिनिक जिस रोड पर है, वह भी डॉ. आरएन सिंह के नाम पर है। कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराधी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि डॉ. आर. एन. सिंह से कंकड़बाग स्थित उनके क्लीनिक में रंगदारी की मांग की गई।
विज्ञापन


पूरा परिवार डॉक्टरी पेशे में, मरीज तक परेशान
डॉ. आर एन सिंह का अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में घर है। रंगदारी मांगे जाने के बाद डॉक्टर एवं उनके परिवार के सदस्य दहशत में हैं। जहां पर डॉ. आरएन सिंह का दशकों पुराना क्लिनिक है, उससे कुछ ही दूर पर उनके दामाद डॉ. वी. पी. सिंह सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों को देखते हैं। दोनों अस्पताल इसी परिवार का है। डॉ. आरएन सिंह की बेटी भी कैंसर की विशेषज्ञ हैं। रंगदारी मांगे जाने की सूचना से इन अस्पतालों में आए मरीज और उनके परिजन भी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए के पूर्व अध्यक्ष ने सरकार से की यह मांग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद सिंह ने इस सूचना के बाद राज्य सरकार और बिहार पुलिस से अपील की कि त्वरित अनुसंधान कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार एक दौर में ऐसी चीजें देख चुका है और इसके कारण बड़ी संख्या में डॉक्टरों को राज्य छोड़कर जाना पड़ा था। डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगने वालों पर सख्त एक्शन लेकर पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करना होगा और समाज में विश्वास जगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed