{"_id":"6649848e754c36ec4d07527a","slug":"bihar-news-arvind-kejriwal-s-pa-bibhav-kumar-s-father-said-my-son-is-innocent-delhi-cm-pa-arrested-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal : 15 साल से अरविंद केजरीवाल के करीब है बिभव, गिरफ्तारी पर बिहार में पिता ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal : 15 साल से अरविंद केजरीवाल के करीब है बिभव, गिरफ्तारी पर बिहार में पिता ने कही यह बात
Sun, 19 May 2024 10:18 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 19 May 2024 10:18 AM IST
सार
महेश्वर राय ने कहा कि बिभव ने फोन पर बताया कि स्वाति मालीवाल बेवजह मुद्दा बना रही हैं। उन्होंने तो सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा था। इतनी सी बात पर आप सांसद ने इतने गंभीर आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
बिभव कुमार के पिता से मिलने आए उनके परिजन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद रोहतास जिला काफी चर्चा है। बिभव कुमार कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत का खुदरू गांव निवासी महेश्वर राय के पुत्र हैं। महेश्वर राय बीएमपी के सिपाही पद से स्वेक्षिक अवकाश ले चुके हैं। बेटे की गिरफ्तारी को उन्होंने साजिश बताया और कहा कि बिभव पूरी तरह निर्दोश है। साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
महेश्वर राय ने बताया कि पुत्र से मोबाइल फोन पर बात हुई है। जिसमें बिभव ने बताया कि स्वाति मालीवाल बेवजह मुद्दा बना रही है। उन्होंने तो सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा था। इतनी सी बात पर आप सांसद ने इतने गंभीर आरोप लगा दिया। गांव के लोगों का कहना है कि दो भाइयों में सबसे बड़ा बिभव काफी मिलनसार हैं। क्योंकि, पिछले कई वर्षों से गांव नहीं आए हैं। उनके परिवार का गांव में सबसे अच्छा संबंध है। बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद गांव में भी लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे विभव
महेश्वर राय ने कहा कि बिभव 15 सालों से हुए अरविंद केजरीवाल के साथ है। बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरा करने के बाद वह पत्रकारिता की पढ़ाई करने दिल्ली चले गए थे। बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद के साथ हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। बिभव शुरू से ही अरविंद के रोजाना के कार्यक्रम व दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे।
विज्ञापन
कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे
आप सांसद ने स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार के खिलाफ दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि बिभव कुमार ने उन्हें कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। हालांकि मामले में बिभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है।