फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: After lathi charge, Prashant Kishore targets Patna Police; City SP, Jansuraj, Bihar Police News

BPSC Students Protest: 'वर्दी का रौब न दिखाएं, सालभर बाद बदल जाएगा निजाम'; लाठीचार्ज पर भड़के प्रशांत किशोर

Mon, 30 Dec 2024 03:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Dec 2024 03:46 PM IST
सार

Bihar News: प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि मैं एसपी से डरने वाला नहीं हूं। क्या बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना कानून का उल्लंघन नहीं है? प्रशांत किशोर ने कहा कि यह लाठीतंत्र नहीं है। जो अफसर हीरो बन रहे हैं, वह कान खोलकर सुन लें कि साल भर बाद बिहार का निजाम बदलने वाला है।

विज्ञापन
Bihar News: After lathi charge, Prashant Kishore targets Patna Police; City SP, Jansuraj, Bihar Police News
प्रशांत किशाेर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार तेज तर्रार महिला आईपीएस अधिकारी व पटना सिटी की एसपी स्वीटी सहरावत को चेतावनी दे दी है। सिटी एसपी स्वीटी सहरावत ने नई-नई नौकरी शुरू की है। मेरा उनको एक सुझाव है कि पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है। लोगों डराना पुलिस का काम नहीं है। यह जो पिछले दो बार से लाठचार्ज हो रहा है और नया हीरो बनने की जो आप कोशिश रही हैं। कहीं ऐसा न हो की आपको ही खामियाजा भुगतना पड़े। इतना भी वर्दी का रौब मत दिखाइए कि सबकुछ उल्टा पड़ जाए। उनके आदेश पर ही छात्रों पर लाठियां बरसाई गई। हमलोग पटना सिटी एसपी के खिलाफ मानवाधिकार आयोग जाएंगे। हमलोग इनपर प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे। इनको कोर्ट में भी ले जाएंगे। एक-एक का हिसाब किया जा रहा है।

विज्ञापन


साल भर बाद बिहार का निजाम बदलने वाला है
प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि मैं एसपी से डरने वाला नहीं हूं। क्या बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना कानून का उल्लंघन नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह लाठीतंत्र नहीं है। जो अफसर हीरो बन रहे हैं, वह कान खोलकर सुन लें कि साल भर बाद बिहार का निजाम बदलने वाला है। कोई भी बनें लेकिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगें। इसलिए वर्दी का रौद मत दिखाइए। केवल चमकने के चक्कर में वर्दी का रौब दिखाकर बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही है। क्या आरके मिश्रा, आनंद मिश्रा और मैं अपराधी हूं जो बिहार पुलिस ने हमलोगों पर केस किया गया? आरके मिश्रा डीजी होम रह चुके हैं बिहार में। आनंद मिश्रा एसपी रह चुके हैं क्या यह लोग अपराधी हैं जो आप केस कर रहे हैं। हमारी अपील है कि पटना पुलिस इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करें। यह लोग पढ़ने आये हैं देश के भविष्य हैं। आप इन पर लाठी चलाकर अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। इन्हें पढ़ने दीजिए। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना काफी गलत
प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा रद्द कराने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना काफी गलत है। पटना पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन से बौछारें की गई। इसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। जिन लोगों ने छात्रों पर लाठी चलाई है। उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। छात्र कोई उपद्रव नहीं कर रहे थे। किसी सार्वजनिक संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचा रहे थे। इसलिए पुलिस का लाठीचार्ज करना अन्याय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो ने प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज करवाई प्राथिमकी
इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रशांत किशोर पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इनका आरोप है कि प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों से कहा कि वह लोग पांच हजार की संख्या में क्यों आए हैं? जबकि संख्या तीन से चार लाख होने पर सरकार को डराया जा सकता है। इसी बयान के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीपीएससी अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर विरोध कर रहे थे। उन सभी छात्रों को प्रशांत किशोर ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए उकसाया और सरकार को बदनाम करने के लिए विरोध मार्च तक निकालने को कहा। इसलिए पटना पुलिस प्रशांत किशोर पर कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed